लखनऊ: राजधानी में लगातार घट रहे कोरोना के मामले, 24 घंटे में मिले मात्र 74 मरीज
लखनऊ। राजधानी में कोरोना संक्रमण की दर में अब काफी हद तक गिरावट आ चुकी है। रविवार को 74 मरीज मिले हैं, इससे पहले शनिवार को 95 मरीज मिले थे। जबकि इससे पहले हर दिन संख्या 100 के पार थी। सीएमओ डॉ मनोज अग्रवाल ने बताया कि कोरोना संक्रमण दर काफी हद तक कम हो …
लखनऊ। राजधानी में कोरोना संक्रमण की दर में अब काफी हद तक गिरावट आ चुकी है। रविवार को 74 मरीज मिले हैं, इससे पहले शनिवार को 95 मरीज मिले थे। जबकि इससे पहले हर दिन संख्या 100 के पार थी। सीएमओ डॉ मनोज अग्रवाल ने बताया कि कोरोना संक्रमण दर काफी हद तक कम हो गयी है, अगर लोगों ने सावधानी बरती तो उम्मीद है कि ये संख्या मार्च में पूरी तरह से समाप्त हो सकती है।
उन्होंने कहा कि संक्रमण दर भले ही कम है लेकिन भीड़भाड़ वाले इलाकों में अभी भी जाने से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि मास्क अभी अनिवार्य रूप से लगाते रहना होगा।
अधिक संख्या में ठीक हो रहे मरीज
राजधानी में राहत की बात ये भी है कि ठीक होने वाले मरीजों की संख्या तीन गुनी है। रविवार को भी 191 मरीज संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। इसमें करीब दो दर्जन मरीज अस्पतालों में थे जिनको घर भेज दिया गया है।
इन क्षेत्रों में है कोरोना का प्रभाव
- चिनहट में 9 केस
- अलीगंज में 13 केस
- आलमबाग में 5 केस
- इन्दिरानगर में 10 केस
- सिल्वर जुबली 4 केस
- सरोजनीनगर में 6 केस
- एनके रोड तीन केस
- रेडक्रास तीन केस
यह भी पढ़ें: लखनऊ: शादी समारोह में करंट लगने से वेटर की मौत, बर्तन धुलने के दौरान हुआ हादसा
