मुरादाबाद: रेलवे स्टेशन के एफओबी के पुनर्निर्माण में बार-बार फंस रहा पेंच
मुरादाबाद/अमृत विचार। 15 जनवरी 2021 से बंद रेलवे स्टेशन के एफओबी (फुट ओवर ब्रिज-दिल्ली दिशा) के निर्माण में पेंच दर पेंच फंसता जा रहा है। इसे 15 फरवरी तक तैयार हो जाना था। लेकिन, अभी निर्माण कार्य भी शुरू नहीं हो पाया है। टीआरडी (ट्रैक्शन रेल डिस्ट्रीब्यूटर) द्वारा बिजली के खंभों के हटाने के बाद …
मुरादाबाद/अमृत विचार। 15 जनवरी 2021 से बंद रेलवे स्टेशन के एफओबी (फुट ओवर ब्रिज-दिल्ली दिशा) के निर्माण में पेंच दर पेंच फंसता जा रहा है। इसे 15 फरवरी तक तैयार हो जाना था। लेकिन, अभी निर्माण कार्य भी शुरू नहीं हो पाया है। टीआरडी (ट्रैक्शन रेल डिस्ट्रीब्यूटर) द्वारा बिजली के खंभों के हटाने के बाद सिविल इंजीनियरिंग विभाग निर्माण प्लेटफार्म के दोनों ओर खंभों का निर्माण शुरू करेगा। उस पर पुल के गार्डर रखे जाएंगे और छत बनेगी।
रेलवे में यात्री सुविधाओं के विस्तार क्रम में इसका पुनर्निर्माण होना है, 32 मीटर लंबाई वाला यह पुल 12 फिट चौड़ा होगा। पुराना पुल महज सात फिट चौड़ा है। मौजूदा समय में प्लेटफार्म नंबर एक से पांच तक कई अलग-अगल दिशाओं में सीढ़ियां बनीं हैं। निर्माण विभाग ने पुल की मजबूती पर सवाल उठाते हुए नए प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इस कार्य में दो करोड़ रुपये खर्च आएगा। नया पुल आरपीएफ पोस्ट से लेकर सेकेंड एंट्री गेट के नजदीक उतरेगा।
कोरोना काल में निर्माण ट्रेनों के संचालन बंद होने के दौरान होना था। लेकिन, कभी प्रस्ताव की मंजूरी अटक गई तो कभी अन्य कारणों से कार्य शुरू नहीं पाया। सूत्रों का कहना है कि निर्माण विभाग को इस कार्य के लिए कम से कम तीन महीने का समय चाहिए। निर्माण विभाग ने पुल का ढांचा और गार्डर तैयार कर दिया है। मुख्य खंभों के निर्माण के बाद गार्डर आपस में जोड़े जाएंगे।
उल्लेखनीय है कि खंभा निर्माण के बाद फुल को आपस में जोड़ा जाएगा। इसके लिए ट्रेनों का संचालन बंद करना पड़ेगा। दिल्ली-कोलकाता के बीच ट्रेनों का संचालन बंद करना बड़ी चुनौती रहती है। विभागीय जानकार कहते हैं कि टीआरडी अपना काम पूरा करें तो निर्माण विभाग अपनी जिम्मेदारी निभाएं, यानी कि अभी यात्रियों को इस पुल की सुविधा नहीं मिलने वाली है।
बिजली विभाग के खंभे हटाए जाने हैं। इसके बाद निर्माण विभाग के कार्य शुरू होंगे। रेलवे में कई विभागों के साझा प्रयास के बाद कार्य पूरा होता है। इस परियोजना स्वीकृत हो चुकी है। दो मुख्य खंभों पर पुल खड़ा होगा। इस पैदल-गामी पुल के बन जाने से एक से पांच नंबर प्लेटफार्म का सीधा जुड़ाव हो जाएगा। अभी पुल कई स्तर पर घुमावदार हुआ है। टीआरडी के कार्य पूरा होने के बाद तीन माह का समय निर्माण विभाग को चाहिए। -डीके गुप्ता, एसएसई (निर्माण)
रेलवे सुरक्षा बल के पोस्ट के सामने से स्टेशन के सेकेंड एंट्री (द्वितीय प्रवेश द्वार लाइनपार क्षेत्र) तक पुल बनना है। इसके बंद होने से यात्रियों को परेशानी हो रही है। अब मौके से पेड़ों की कटाई शुरू हो गयी है। यह स्टेशन के जरूरी कार्य में एक है। इसलिए परियोजना की निगरानी की जा रही है। जल्द यह कार्य पूरा होने की उम्मीद है। -सुधीर सिंह, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : चल यार धक्का मार, आखिर बस सरकारी है
