ऋद्धिमान साहा के बयान पर राहुल द्रविड़ बोले- मैं आहत नहीं, उनके लिए मेरे मन में बहुत सम्मान है

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। श्रीलंका के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। इसमें  विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा को शामिल नहीं किया गया। इसके बाद साहा ने कोच राहुल द्रविड़ को लेकर कुछ खुलासे किए थे। साहा ने दावा किया था कि द्रविड़ ने उन्हें टेस्ट से संन्यास लेने की सलाह दी …

नई दिल्ली। श्रीलंका के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। इसमें  विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा को शामिल नहीं किया गया। इसके बाद साहा ने कोच राहुल द्रविड़ को लेकर कुछ खुलासे किए थे। साहा ने दावा किया था कि द्रविड़ ने उन्हें टेस्ट से संन्यास लेने की सलाह दी थी। वहीं, गांगुली ने कहा था कि जब तक वे बीसीसीआई के अध्यक्ष हैं तब तक उन्हें कुछ नहीं होगा। साहा के इस बयान पर द्रविड़ ने अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा है वे इस विकेटकीपर बल्लेबाज के बयान से आहत नहीं हैं।

वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरा टी20 जीतने के बाद द्रविड़ ने कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि साहा ने जो क्रिकेट में योगदान दिया है, उसका मैं सम्मान करता हूं। मैं नहीं चाहता कि जो मैंने उससे कहा, वही बात उसे दूसरों से सुनना पड़े। मैं चाहता था कि वह पूरा सच मेरे से ही सुने।

कोच राहुल द्रविड़ ने कहा, ‘ऋद्धिमान साहा की बातों से मैं बिल्कुल भी दुखी नहीं हुआ हूं। मैं दिल से ऋद्धिमान साहा का सम्मान करता हूं। उसकी उपलब्धियों और भारतीय क्रिकेट में उसके योगदान का सम्मान करता हूं। हमारी बातचीत भी सम्मान के साथ ही हुई थी। वह ईमानदारी और स्पष्टता के हकदार हैं। मैं नहीं चाहता कि जो मैंने उससे कहा, वही बात उसको मीडिया से पता चले। भारतीय कोच ने कहा, ‘मैं इस तरह की बातें सभी खिलाड़ियों से लगातार करता रहता हैं। मैं बिल्कुल भी दुखी नहीं हूं, क्योंकि मैं यह जानता हूं कि कई बार प्लेयर्स इस तरह के मैसेज को पसंद नहीं करते हैं। यह मुश्किल बातें होती हैं।

ये भी पढ़ें : अंडर-19 टूर्नामेंट में मैच फिक्सिंग के आरोपों की जांच करेगा असम क्रिकेट संघ

संबंधित समाचार