विक्की जैन की बांहों में नजर आईं अंकिता लोखंडे, लफ्जों में बयां किया इजहार-ए-इश्क
मुंबई। अंकिता लोखंडे ने सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। अंकिता का हर लुक फैंस को काफी पसंद आता है। हाल ही में विक्की जैन की बांहों में सिमटी अंकिता लोखंडे ने इंस्टाग्राम पर अपनी कई तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं। जिनमें वो अपने पति के साथ रोमांस करती नजर आ रही हैं। …
मुंबई। अंकिता लोखंडे ने सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। अंकिता का हर लुक फैंस को काफी पसंद आता है। हाल ही में विक्की जैन की बांहों में सिमटी अंकिता लोखंडे ने इंस्टाग्राम पर अपनी कई तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं। जिनमें वो अपने पति के साथ रोमांस करती नजर आ रही हैं।

तस्वीरों में साफ साफ दिख रहा है कि एक दूसरे का हाथ थामे अंकिता और विक्की जैन ने सातों जन्मों के लिए अपनी राहें जोड़ ली हैं।

रेगिस्तान की रेत पर अंकिता और विक्की का ये रोमांस देखने वाले भी इनके इश्क़ के दरिया में डूब गए। अंकिता साड़ी पहने काफी सुंदर लग रही हैं।

अंकिता लोखंडे सफेद साड़ी में बला की खूबसूरत लग रही हैं, तो वहीं विक्की भी हैंडसम से कम नहीं लग रहे।

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अंकिता ने कैप्शन में लिखा – समय की रेत में भी, मेरा प्यार तुम्हारे लिए हमेशा बढ़ता रहेगा…।

इन तस्वीरों पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। ये फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

अंकिता ने इस सफेद रंग के गाउन के साथ न्यूड ब्राउन शेड की लिपस्टिक लगाई है। वहीं आंखों को काजल और मस्कारे के साथ वॉल्यूम दिया गया है। जबकि खुले कर्ली मेसी बाल मिस लोखंडे के लुक में चार चांद लगा रहे हैं।

आपको बता दें कि अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने एक दूसरे को लंबे वक़्त तक डेट करने के बाद 14 दिसंबर को शादी की थी।
