रामपुर : रिश्ते के चाचा ने पैसों के लालच में भतीजे को उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर/शहजादनगर, अमृत विचार। शहजादनगर थाना क्षेत्र में पैसों के लालच में रिश्ते का चाचा ने मासूम की हत्या कर शव को जंगल में फैंक दिया। रविवार देर रात शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शहजादनगर थाना क्षेत्र के बराखास निवासी शकाव का तीन साल का बेटा …

रामपुर/शहजादनगर, अमृत विचार। शहजादनगर थाना क्षेत्र में पैसों के लालच में रिश्ते का चाचा ने मासूम की हत्या कर शव को जंगल में फैंक दिया। रविवार देर रात शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

शहजादनगर थाना क्षेत्र के बराखास निवासी शकाव का तीन साल का बेटा अफ्फान रविवार शाम घर के बाहर खेल रहा था कि पड़ोस का ही रहने वाला रिजवान उसको अपने साथ शाम को जंगल ले गया। जहां उसकी हत्या कर दी। बाद में जब परिजनों को पता चला कि रिजवान उसके बेटे को अपने साथ ले गया है।

उसके बाद उसको तलाश किया तो उसका मासूम का शव जंगल के पास मिला। जिसको देखकर उनके होश उड़ गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि युवक नशे का आदि है उसने पैसों के लालच में अफ्फान की हत्या की है।

ये भी पढ़ें:- अलास्का में कीमती ‘ओपल’ रत्न की हुई नीलामी, 1,25,000 डॉलर में बिका

संबंधित समाचार