सीतापुर: बस की चपेट में आई बाइक, मां, बेटा व दामाद समेत तीन की दर्दनाक मौत, बस भी पलटी
सीतापुर। खैराबाद थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर रविवार की देर रात बाइक सवार मां, बेटा व दामाद सहित तीन लोग रोडवेज बस की चपेट में आ गए। इस हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस अनियंत्रित होने के बाद पलट गई। संयोग से बस में कोई …
सीतापुर। खैराबाद थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर रविवार की देर रात बाइक सवार मां, बेटा व दामाद सहित तीन लोग रोडवेज बस की चपेट में आ गए। इस हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस अनियंत्रित होने के बाद पलट गई। संयोग से बस में कोई सवार नहीं था। उसका चालक मौके से फरार है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
खैराबाद थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर रफातपुर गांव के पास रविवार की देर रात करीब 8:30 बजे एक बाइक अनियंत्रित होकर रोडवेज बस की चपेट में आ गई। इस हादसे में बाइक पर सवार तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मरने वालों की पहचान लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के बेहटी गांव निवासी 50 वर्षीय विनीता पत्नी विजय शंकर व विनीता के 12 वर्षीय बेटे कृष्णा शुक्ला और रामकोट थाना क्षेत्र के जवाहरपुर गांव निवासी 30 वर्षीय विभु दीक्षित के रूप में हुई है।
मृतक विभु, विनीता का दामाद बताया जा रहा है। यह तीनों लोग बाइक पर सवार होकर लखनऊ की ओर जा रहे थे, जबकि बस लखनऊ की तरफ से सीतापुर आ रही थी। हादसे के बाद बस भी अनियंत्रित होकर पलट गई, हालांकि बस में कोई सवार नहीं था। हादसे के बाद उसका चालक भी भाग निकला। खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे का शिकार हुए तीनों लोगों को जिंदा समझकर जिला अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें:-नशे के लिए रुपये नहीं मिलने पर पांच लोगों को घायल करने का विचाराधीन कैदी अस्पताल से भागा
