लखीमपुर खीरी: सात साल के बालक की गलाघोंट कर हत्या, कुएं में मिला शव, गले में कसा था जूते का फीता
लखीमपुर खीरी, अमृतविचार। शहर से सटे गांव बाँसखेड़ा में रविवार की दोपहर से लापता सात साल के बच्चे की हत्या कर दी गयी। उसका शव आधी रात गांव के ही एक कुएं से बरामद हुआ। उसके गले में जूते का फीता कसा हुआ था। उसकी पेंट व अंडरवियर गायब थी। आशंका जताई जा रही है …
लखीमपुर खीरी, अमृतविचार। शहर से सटे गांव बाँसखेड़ा में रविवार की दोपहर से लापता सात साल के बच्चे की हत्या कर दी गयी। उसका शव आधी रात गांव के ही एक कुएं से बरामद हुआ। उसके गले में जूते का फीता कसा हुआ था। उसकी पेंट व अंडरवियर गायब थी। आशंका जताई जा रही है कि हत्यारे ने कुकर्म के बाद बच्चे की जूते के फीते से गला घोंटकर हत्या कर दी और शव कुएं में फेंक दिया। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
थाना फरधान के गांव लीलाकुआं निवासी राहुल वर्मा की ससुराल सदर कोतवाली की पुलिस चौकी एलआरपी के गांव बांसखेड़ा में है। उनका सात वर्षीय पुत्र साहिल वर्मा एक साल की उम्र से ही अपने नाना शिवकुमार वर्मा के घर बांसखेड़ा में रह रहा था। वह कक्षा एक का छात्र था। नाना शिवकुमार ने बताया कि रविवार की दोपहर साहिल घर के बाहर खेल रहा था।
करीब डेढ़ बजे वह रहस्यमय ढंग से गायब हो गया। काफी देर तक जब साहिल का कोई पता नहीं चला तो परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन जब कोई पता नहीं चला तो नाना ने साहिल के गायब होने की सूचना पुलिस को दी। इधर बालक के गायब होने की खबर से गांव मे भी हड़कम्प मच गया। पुलिस ने ग्रामीणों के साथ गन्ने के खेतों के साथ ही इधर उधर भी तलाश की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।
परिवार के लोग ग्रामीणों के साथ खोजबीन करते रहे। इसी बीच गांव के ही रामदत्त वर्मा के घर के निकट कुएं में साहिल की चप्पलें उतराती हुईं दिखी। शक होने पर जब कुएं को खंगाला गया तो उसमें साहिल का शव बरामद हुआ। मौके पर पहुची पुलिस ने शव बाहर निकलवाया तो शव देख लोग सिहर उठे। बच्चे के गले मे जूते का फीता कसा हुआ था। उसकी पेंट व अंडरवियर गायब थी। घर वालों ने कुकर्म के बाद हत्या का शक जताया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। शव पोस्टमार्टम को भेजते हुए आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है।
ये भी पढ़े-
लखीमपुर हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे मारे गए किसानों के परिजन
