अयोध्या: भाजपा के खिलाफ भाकियू हुई लामबंद, कहा- इस बार बीजेपी को वोट नहीं देंगे समर्थक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत जिला अध्यक्ष सूर्य नाथ वर्मा की अध्यक्षता में तिकोनिया पार्क में हुई। इस दौरान संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को वोट न देने की सजा देनी है। संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा जारी पंफलेट को वितरित किया …

अयोध्या। भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत जिला अध्यक्ष सूर्य नाथ वर्मा की अध्यक्षता में तिकोनिया पार्क में हुई। इस दौरान संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को वोट न देने की सजा देनी है। संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा जारी पंफलेट को वितरित किया गया।

भाकियू के राष्ट्रीय सचिव घनश्याम वर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से बाहर रखने का दम समाजवादी पार्टी रखती है इसलिए भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से बाहर रखने के लिए सपा के उम्मीदवारों को जिताना होगा। जिला अध्यक्ष सूर्यनाथ वर्मा व जिला प्रवक्ता फरीद अहमद ने कहा की सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी पूरे मनोयोग से जुट जाएं। युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष भागीरथी वर्मा, जिला उपाध्यक्ष अरविंद यादव, मुनीराम यादव, देवी प्रसाद वर्मा, शोभाराम यादव आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: Women’s FIH Pro League : रानी रामपाल की अनुपस्थिति में सविता पूनिया करेगी भारत की अगुवाई, संगीता कुमारी टीम में नया चेहरा

 

 

संबंधित समाचार