इस देश में WhatsApp पर ‘रेड हार्ट’ इमोजी भेजने पर हो सकती है जेल, जानिए मामला
सऊदी अरब में व्हाट्सएप पर ‘रेड हार्ट’ इमोजी वॉट्सऐप पर भेजने पर जेल हो सकती है। इसके अलावा भेजने वाले पर 20 लाख रुपये तक का जुर्माना भी लग सकता है। ऐसा तब होगा, जब इस मैसेज को पाने वाला पुलिस से शिकायत कर दे। सऊदी साइबर क्राइम एक्सपर्ट ने बताया कि सऊदी कानून के …
सऊदी अरब में व्हाट्सएप पर ‘रेड हार्ट’ इमोजी वॉट्सऐप पर भेजने पर जेल हो सकती है। इसके अलावा भेजने वाले पर 20 लाख रुपये तक का जुर्माना भी लग सकता है। ऐसा तब होगा, जब इस मैसेज को पाने वाला पुलिस से शिकायत कर दे। सऊदी साइबर क्राइम एक्सपर्ट ने बताया कि सऊदी कानून के मुताबिक, अगर भेजने वाले को दोषी पाया जाता है, तो उसे दो से पांच साल की जेल हो सकती है। इसके अलावा भेजने वाले पर एक लाख सऊदी रियाल का जुर्माना भी हो सकता है।

सऊदी में रेड हार्ट का इमोजी भेजना उत्पीड़न वाला अपराध
रिपोर्ट्स की मानें तो सऊदी साइबर क्राइम एक्सपर्ट ने लोगों को रेड हार्ट इमोजी वॉट्सऐप पर भेजने को लेकर वॉर्न किया है। सऊदी अरब में एंटी-फ्रॉड एसोसिएशन (Anti-Fraud Association) के सदस्य ने बताया कि वॉट्सऐप पर रेड हार्ट इमोजी भेजना हरासमेंट क्राइम हो सकता है। उन्होंने बताया, ‘ऑनलाइन चैट्स के दौरान भेजी गई कुछ तस्वीरें और एक्सप्रेशन हरासमेंट क्राइम हो सकते हैं। यह उत्पीड़न अपराध की श्रेणी में आ जाएगा। सऊदी अरब में ऐसे अपराधों को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेड हार्ट इमोजी भेजने वाला व्यक्ति अगर सऊदी के कानून के हिसाब से दोषी पाया जाता है, तो उसे दो से पांच साल की जेल हो सकती है। साथ ही अपराधी को एक लाख सऊदी रियाल ((भारतीय मुद्रा में करीब 19 लाख 90 हजार रुपए) का फाइन भी भरना होगा। अगर कोई यूजर दोबारा इस क्राइम को करता है, तो उसकी मुसीबत और भी बढ़ जाएगी। दोबारा दोषी पाए जाने पर यूजर को पांच साल की जेल और 3 लाख सऊदी रियाल यानी करीब 60 लाख फाइन भरना होगा। यानी आपके भेजे मैसेज पर अगर किसी यूजर को आपत्ति है, तो आप मुसीबत में फंस सकते हैं।

सख्त हैं सोशल मीडिया इस्तेमाल करने के कानून
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के यूजर्स को किसी दो लोगों की बातचीत में जबरन दखल देने, या भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले इमेज या इमोजी शेयर करने के खिलाफ सख्त चेतावनी भी दी। उन्होंने यह भी कहा कि सोशल मीडिया यूजर्स को सामने वाले की भावनाओं को जाने बिना उसे रेड हर्ट वाली इमोजी भेजने से बचना चाहिए। सऊदी अरब के एंटी हरासमेंट सिस्टम के अनुसार, हरासमेंट को बयान, कार्य या इशारे से समझा जा सकता है। इसमें लाल दिल वाले इमोजी को यौन अपराधों से जोड़ा गया है।
ये भी पढ़ें : यूक्रेन संकट के बीच रूस जाएंगे इमरान खान, 23 साल बाद किसी पाकिस्तानी पीएम की पहली यात्रा
