कन्नौज: दबंगों के हमले में महिला समेत दो लोग घायल, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज। जिले के सौरिख थानाक्षेत्र में मामूली बात पर हुए विवाद दबंगों के हमले में महिला समेत दो लोग घायल हो गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर दी है जबकि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सौरिख के कर्री गांव निवासी आलोक कुमार सोमवार को अपने दरवाजे पर बैठा था। आरोपी है कि …

कन्नौज। जिले के सौरिख थानाक्षेत्र में मामूली बात पर हुए विवाद दबंगों के हमले में महिला समेत दो लोग घायल हो गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर दी है जबकि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सौरिख के कर्री गांव निवासी आलोक कुमार सोमवार को अपने दरवाजे पर बैठा था। आरोपी है कि इस दौरान गांव के ही कुछ लोग आए और जातिसूचक गालियां देने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उस पर हमला बोल दिया। शोर सुनकर परिजन बचाने पहुंचे तो आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला बोल दिया। हमले में पिता रामपाल व चाची रानीदेवी गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है जिस पर थाना पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है।

यह भी पढ़ें: शाहजहांपुर: प्रेम प्रसंग में भाई ने गोली मारकर बहन को उतारा मौत के घाट, प्रेमी व पिता घायल

संबंधित समाचार