कन्नौज: शराबी ने पत्नी को चाकू से किया घायल, जख्मी महिला ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज। शहर के मोहल्ला अकबरपुर सराय घाट स्थित काशीराम कॉलोनी में शराबी ने पत्नी पर छुरी से हमला बोल दिया। जान बचाकर भागी महिला को शराबी ने काफी दूर तक दौड़ाया। पीड़िता ने आरोपी पति के खिलाफ कोतवाली में शिकायत की है। कांशीराम कॉलोनी निवासी चांदनी पत्नी भगत ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया …

कन्नौज। शहर के मोहल्ला अकबरपुर सराय घाट स्थित काशीराम कॉलोनी में शराबी ने पत्नी पर छुरी से हमला बोल दिया। जान बचाकर भागी महिला को शराबी ने काफी दूर तक दौड़ाया। पीड़िता ने आरोपी पति के खिलाफ कोतवाली में शिकायत की है।

कांशीराम कॉलोनी निवासी चांदनी पत्नी भगत ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि उसका पति आए दिन शराब के नशे में पीड़िता एवं उसके बच्चों के साथ गालीगलौज व मारपीट करता है। सोमवार को भगत शराब के नशे में घर आया और मामूली बात को लेकर गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने पीड़िता के साथ मारपीट की और चाकू से हमला बोल दिया। पीड़िता ने आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें: सरकार ने बाल कल्याण का बजट घटा कर देश के भविष्य को जोखिम में डाल दिया: राहुल गांधी

संबंधित समाचार