बरेली: डिजिटल डायरी में शिक्षकों को रखना होगा पढ़ाई का ब्यौरा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। स्कूल में शिक्षकों की शैक्षिक गतिविधियों की निगरानी की जाएगी। इसके लिए शिक्षकों को डिजिटल डायरी तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। इस डायरी में स्कूल में पढ़ाया जाने वाला सभी विषयों का पाठ्यक्रम और बच्चों को दिये जाने वाले गृहकार्य दर्ज किए जाएंगे। इसे शिक्षकों को बेसिक शिक्षा की वेबसाइट पर …

बरेली,अमृत विचार। स्कूल में शिक्षकों की शैक्षिक गतिविधियों की निगरानी की जाएगी। इसके लिए शिक्षकों को डिजिटल डायरी तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। इस डायरी में स्कूल में पढ़ाया जाने वाला सभी विषयों का पाठ्यक्रम और बच्चों को दिये जाने वाले गृहकार्य दर्ज किए जाएंगे।

इसे शिक्षकों को बेसिक शिक्षा की वेबसाइट पर भी निर्धारित समय पर अपलोड करना जरूरी होगा। डायरी में स्कूल में होने वाले कार्यक्रम व अन्य गतिविधियां भी दर्ज की जाएंगी। बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को जल्द से जल्द डिजिटल डायरी बनवाने के निर्देश दिए हैं।

कोरोना की वजह से करीब डेढ़ महीने प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूल बंद रहे। इसकी वजह से पाठ्यक्रम अभी तक पूरे नहीं हो सके हैं। बल्कि इससे पूर्व भी कई बार शिक्षकों की लापरावाही के कारण पाठ्यक्रम पूरा नही होने की शिकायतें आती रही हैं। ऐसी स्थिति से निपटने के लिए डिजिटल डायरी की पहल की गई है। स्कूलों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में भी समय से नही पहुंचने या स्कूल नहीं खुलने के मामले देखे गए हैं। ऐसी शिकायतों के निस्तारण में शासन की यह पहल बेहद कारगर साबित हो सकती है।

अधिकारी जांचेंगे डिजिटल डायरी
शिक्षकों द्वारा रोजाना स्कूल में पढ़ाये गए सभी पाठ्यक्रमों का ब्योरा समय सहित मानव संपदा पोर्टल पर अपडेट करना होगा। विभागीय जानकारी के मुताबिक शासन व जनपद स्तर पर अधिकारियों द्वारा ब्योरा देखा जाएगा। इस दौरान कोताही पाए जाने पर आवश्यक कारवाई की जाएगी। साथ ही खंड शिक्षा अधिकारी समेत विभाग के अन्य अधिकारी स्कूलों में पहुंचकर शिक्षकों की डायरी का अवलोकन कर पाठ्यक्रम से मिलान भी करेंगे।

सभी शिक्षकों को डिजिटल डायरी बनानी होगी। इसमें उनके दैनिक कामकाज का पूरा ब्योरा होगा। इसके क्रियान्वयन के लिए सभी खंड शिक्षाधिकारियों को निर्देशित कर दिया है। डिजिटल डायरी न बनाने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई की जाएगी। —विनय कुमार, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी

संबंधित समाचार