बरेली: महानगर कांग्रेस ने किया शक्ति यात्रा का आयोजन
बरेली,अमृत विचार। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर महानगर कांग्रेस ने शक्ति यात्रा का आयोजन किया। शक्ति यात्रा 2 किलोमीटर तक मार्च के रूप में चलकर समाप्त की गई। कार्यक्रम के अंत में महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पिछले दिनों महानगर में हुए अनाधिकृत कार्यों की समीक्षा …
बरेली,अमृत विचार। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर महानगर कांग्रेस ने शक्ति यात्रा का आयोजन किया। शक्ति यात्रा 2 किलोमीटर तक मार्च के रूप में चलकर समाप्त की गई। कार्यक्रम के अंत में महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पिछले दिनों महानगर में हुए अनाधिकृत कार्यों की समीक्षा कर घटना को शीर्ष नेतृत्व को अवगत कराया गया।
महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला ने बताया यह अभियान निश्चित तौर पर महिलाओं को राजनीति एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनाने का कार्य करेगा। महानगर कांग्रेस कमेटी ने 5 सदस्यों की अनुशासन कमेटी गठित की गई। जिसमें प्रभात गिरी गोस्वामी, हर्षित दुबे, विजय मौर्य, योगेश जौहरी, बिलाल कुरैशी को शामिल किया गया है।
यह कमेटी संगठन में होने वाली अनुशासनहीनता के विरुद्ध कार्यवाही करेगी। बैठक में उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष स्वप्निल शर्मा, महेश पंडित, सरबत हुसैन हाशमी, धर्मेश कौशल, संगीता कौशल, प्रीति राय, शैली मालवीय, नीतू गुप्ता, वर्षा, नेहा, अनीता भारती, रामबेटी, अनुराधा मौजूद रहीं।
ये भी पढ़ें-
बरेली: डिजिटल डायरी में शिक्षकों को रखना होगा पढ़ाई का ब्यौरा
