बरेली: नाबालिग दलित लड़की से छेड़छाड़ करने वाले को 3 साल की कैद
बरेली,अमृत विचार। नाबालिग दलित लड़की (12) से छेड़छाड़ करने वाले नवाबगंज नई बस्ती निवासी कालिब को सत्र परीक्षण में दोषी पाते हुए स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट कोर्ट-3 अनिल कुमार सेठ ने 3 वर्ष सश्रम कारावास व कुल 6 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। जुर्माने से 5 हजार रुपये पीड़िता को बतौर मुआवजा अदा किये …
बरेली,अमृत विचार। नाबालिग दलित लड़की (12) से छेड़छाड़ करने वाले नवाबगंज नई बस्ती निवासी कालिब को सत्र परीक्षण में दोषी पाते हुए स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट कोर्ट-3 अनिल कुमार सेठ ने 3 वर्ष सश्रम कारावास व कुल 6 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। जुर्माने से 5 हजार रुपये पीड़िता को बतौर मुआवजा अदा किये जायेंगे।
विशेष लोक अभियोजक राजीव कुमार तिवारी व आलोक प्रधान ने बताया कि पीड़िता के भाई ने थाना नवाबगंज में तहरीर देकर बताया था कि 30 जुलाई 2016 को उसकी बहन स्कूल से पढ़कर वापस अपने गांव आ रही थी। रास्ते में बहन को काालिब बुरी नियत से पकड़कर खेत में ले जाने लगा।
शोर पर ग्रामीणो ने पहुंचकर बहन को बचाया व कालिब को पकड़ लिया। वादी मुकदमा अनूसूचित जाति का है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कालिब के विरूद्ध छेड़छाड, एससी/एसटी एक्ट, पॉक्सो एक्ट की धाराओ में आरोप पत्र कोर्ट भेजा था। परीक्षण के दौरान अभियोजन ने 5 गवाह कोर्ट में पेश किये थे।
ये भी पढ़ें-
बरेली: डिजिटल डायरी में शिक्षकों को रखना होगा पढ़ाई का ब्यौरा
