लखीमपुर-खीरी: चौथे चरण को तैयार पोलिंग पार्टियां, 3172 पोलिंग बूथों पर डाले जाएंगे वोट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर-खीरी,अमृतविचार। जिला प्रशासन ने मतदान की सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मंगलवार को राजापुर नवीन मंडी स्थल से चुनाव पार्टियां मतदान केंद्रों को रवाना की जाएंगी। प्रशासन द्वारा अधिकृत की गईं बसें और छोटे वाहन पुलिस लाइन और जीआईसी मैदान में पहुंच चुके हैं। बुधवार को 3172 पोलिंग बूथों पर मतदान होगा। उधर सोमवार …

लखीमपुर-खीरी,अमृतविचार। जिला प्रशासन ने मतदान की सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मंगलवार को राजापुर नवीन मंडी स्थल से चुनाव पार्टियां मतदान केंद्रों को रवाना की जाएंगी। प्रशासन द्वारा अधिकृत की गईं बसें और छोटे वाहन पुलिस लाइन और जीआईसी मैदान में पहुंच चुके हैं।

बुधवार को 3172 पोलिंग बूथों पर मतदान होगा। उधर सोमवार की शाम पांच बजे जिले की आठों विधानसभा सीटों पर चुनाव प्रचार भी थम गया है। जिले में चौथे चरण में मतदान होना है। 23 फरवरी को आठों विधानसभा क्षेत्रों में वोट डाले जाएंगे। जिला प्रशासन ने पोलिंग पार्टियों को रवाना करने के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

जिले में 3172 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। सभी पोलिंग स्टेशनों पर एक-एक बीएलअ ो भी तैनात होंगे। जिले के कुल 2802835 मतदाता बुधवार को अपने मताधिकार का प्रयोग कर प्रत्याशियों की किस्मत को ईवीएम में कैद करेंगे। ईवीएम को रखने के लिए स्ट्रांग रूम मंडी समिति में ही बनाया गया है।

मतदान कराने के लिए पोलिंग पार्टियों को राजापुर स्थित नवीन मंडी स्थल से रवाना किया जाएगा। मंडी समिति से मतदान पार्टियों को रवाना करने को लेकर कर्मचारी और अधिकारी देर शाम तक तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए लगे रहे। प्रत्येक विधानसभा में तीन-तीन उड़न दस्ते रहेंगे। इसी तरह तीन-तीन स्थाई निगरानी टीमें भी लगाई गई हैं।

विधानसभा वार मतदान व बूथों की संख्या
विधानसभा मतदान केंद्र पोलिंग बूथ
137-पलिया 196 412
138-निघासन 171 375
139-गोला 222 441
140-श्रीनगर(अ.ज) 197 358
141-धौरहरा 219 386
142-लखीमपुर 198 456
143-कस्ता (अ.ज) 215 361
144-मोहम्मदी 227 383

24 जोन और 207 सेक्टर में बांटी गई विधानसभाएं
लखीमपुर-खीरी। विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने सभी आठों विधानसभाअ ों को मिलाकर 24 जोन और 207 सेक्टर में बांटा हैं। पलिया विधानसभा में चार जोन और 23 सेक्टर बनाए गए हैं। इसके अलावा निघासन को तीन जोन, 28 सेक्टर, गोला को तीन जोन 29 सेक्टर, श्रीनगर को तीन जोन 20 सेक्टर, धौरहरा को तीन जोन 27 सेक्टर, लखीमपुर को तीन जोन 28 सेक्टर, कस्ता को तीन जोन 21 सेक्टर और मोहम्मदी को दो जोन 31 सेक्टरों में बांटा गया है।

थम गया चुनाव प्रचार का शोर
चौथे चरण में 23 फरवरी को होने वाले मतदान को लेकर जिले में चुानव प्रचार सोमवार की शाम पांच बजे थम गया। उम्मीदवारों के प्रचार वाहन थम गए। चुनाव प्रचार थमने के बाद निगरानी के लिए लगाई गईं वीडियो सर्विलांस की टीमों ने निगरानी तेज कर दी है। हालांकि देर शाम तक कोई आदर्श चुनाव आचार संहिता उल्लंघन का मामला सामने नहीं आया है।

 ईवीएम जमा होने तक लागू रहेगा रूट डायवर्जन
ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु रखने और मतदान पार्टियों के रवाना होने को लेकर शहर में मंगलवार यानी आज से रूट डायवर्जन किया जाएगा। मंगलवार को रूट डायवर्जन सुबह सात बजे से आखिरी पोलिंग पार्टी के रवाना होने तक लागू रहेगी। 23 फरवरी को शाम चार बजे से ईवीएम जमा होने तक रूट डायवर्जन रहेगा। वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

जिले की आठों विधानसभा के लिए राजापुर स्थित नवीन मंडी स्थल से पोलिंग पार्टियां पोलिंग बूथों के लिए रवाना की जाएगीं। राजापुर मार्ग शहर का सबसे व्यस्त मार्ग है। इसी मार्ग से बहराइच और लहरपुर और सीतापुर की तरफ से आने वाले वाहन शहर में प्रवेश करते हैं। इसी मार्ग पर रोडवेज बस अड्डा भी है।

शहर की ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने पार्किंग और रूट डायवर्जन व्यवस्था लागू की है। यह व्यवस्था मंगलवार यानी आज सुबह सात बजे से शुरू होगी और अंतिम पोलिंग पार्टी के रवाना होने तक लागू रहेगी। 23 फरवरी की शाम चार बजे से ईवीएम जमा होने तक रूटडायवर्जन रहेगा।

मतदान कर्मियों व ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों के वाहनों को खड़ा कराने के लिए राजापुर स्थित आईटीआई कॉलेज में पार्किंग व्यवस्था बनाई गई है। मतदान कर्मचारी इसी पार्किंग में अपना निजी वाहन खड़ा करेंगे।
यह रहेगा रूट डायवर्जन
1. दूसरे जिलों से आए पुलिस बल की बस राजापुर से रामापुर, एलआरपी व खीरी की तरफ रोड के किनारे एक दिशा में खड़े होंगे।
2. डानबास्को नहर पुलिया से सरकारी वाहन छोड़कर बाइक, ई-रिक्शा या अन्य वाहन राजापुर की तरफ नहीं जाएंगे। यह वाहन नहर पटरी से ही दो सड़का रामापुर की तरफ व गुरुनानक की तरफ से अपने गंतव्य को जायेंगे।
3. बड़े वाहन सौजन्या चौराहा से नौरंगाबाद होते हुए रामापुर की तरफ निकाले जाएंगे।
4. एलआरपी से बडे वाहन राजापुर की तरफ न आकर सीतापुर की तरफ से जायेगें।
6. पोलिंग पार्टियो के सभी वाहन शहर की छोडकर मंडी से निकलकर राजापुर से अपने गंत्व्य को जायेगें।
7. पोलिंग पार्टी निघासन, पलिया, तिकुनियां, सिंगाही, भीरा, सम्पूर्णानगर जो राजापुर, एलआरपी, छाउछ होते हुए बाइपास होकर अपने गंत्व्य को जायेगें।
8.महेवागंज से कोई भी बडे वाहन सैधरी बाई पास या शहर की तरफ मेला मैदान की बसों को छोडकर नहीं आयेंगे।
9.पंडित दीनदयाल से कोई भी बडे वाहन शहर की तरफ नहीं आयेगें।
10.खीरी/ रामापुर से कोई भी बडे वाहन राजापुर की तरफ नही आयेगें।

संबंधित समाचार