गाजियाबाद: महिला पर चढ़ा सफाई का खुमार, बनी ‘स्पाइडर वूमेन’
गाजियाबाद। इंदिरापुरम के ज्ञानखंड सोसाइटी में तीन मंजिल पर स्थित शिप्रा रिवेरा चौथी मंजिल का शीशा साफ करते हुए नजर आई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें महिला बालकनी की रेलिंग पर खड़ी होकर बाहर से खिड़की का शीशा साफ करती दिखाई दे रही है। इस मामले को देखकर सोसाइटी के सभी …
गाजियाबाद। इंदिरापुरम के ज्ञानखंड सोसाइटी में तीन मंजिल पर स्थित शिप्रा रिवेरा चौथी मंजिल का शीशा साफ करते हुए नजर आई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें महिला बालकनी की रेलिंग पर खड़ी होकर बाहर से खिड़की का शीशा साफ करती दिखाई दे रही है। इस मामले को देखकर सोसाइटी के सभी लोग काफी चौक गये है।
महिला के इस हरकत को देखते हुए सोसाइटी के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष शिशिर कानूनगो की तरफ से नोटिस जारी कर दिया गया है। सोसाइटी के अध्यक्ष ने बताया कि कुछ दिन पहले ही महिला सोसाइटी के ए-ब्लॉक में किराये पर रहने आई है।
जिसके बाद महिला दिन में 2 बजे के करीब खिड़की साफ करती दिखी पहले अन्दर से साफ कर रही थी उसके बाद बाहर रेलिंग पर खड़ी होकर खिड़की के कांच को बाहर से साफ करने लगी। जिसे देखकर सोसाइटी के अन्य लोगो ने उसे आवाज लगा कर मना करने के कोशिश भी की है। और लोगो में एक डर भी था कि कहीं आवाज के कारण भटकाव से कोई हादसा ना हो जाएं। जिसके बाद सोसाइटी के अध्यक्ष ने नोटिस जारी करा है जिसे दोबारा इस तरह की लापरवाही सोसाइटी में नहीं होनी चाहिए।
यह भी पढ़े-एसयूवी और ट्रक के बीच टक्कर में चार बारातियों की मौत, सात अन्य घायल
