गौतम बुद्ध नगर: संदिग्ध परिस्थितयों में बाथरूम में मिला महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गौतम बुद्ध नगर। नोएडा के सेक्टर-77 में स्थित अंतरिक्ष कैनवाल सोसायटी के एच ब्लाक की 14वीं मंजिल के एक फ्लैट के बाथरूम में महिला का शव मिला है। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शव की पहचान में नोएडा के एडीसीपी रणविजय सिंह ने कहा की इस महिला …

गौतम बुद्ध नगर। नोएडा के सेक्टर-77 में स्थित अंतरिक्ष कैनवाल सोसायटी के एच ब्लाक की 14वीं मंजिल के एक फ्लैट के बाथरूम में महिला का शव मिला है। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शव की पहचान में नोएडा के एडीसीपी रणविजय सिंह ने कहा की इस महिला की पहचान अनुराधा बताई गई है जिसकी उम्र 34 साल की है।

पुलिस को मामले की जानकारी अस्पताल की ओर से भेजे गए मेमो के जरिये हुई। महिला के सिर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में चोट के निशान मिले हैं। ऐसे में किसी करीबी द्वारा महिला की हत्या करने की आशंका जताई जा रही है।

महिला दिल्ली के शाहदरा की रहने वाली है। जिसकी शादी 16 साल पहले बृजेश राठौर के साथ हुई थी। शादी के 5 साल बाद दोनों अलग रहने लगे थे। महिला की 14 साल की बेटी भी उसके साथ रहती थी। महिला की बेटी रविवार रात को जब वापस आई तो मां घर पर नहीं मिली। थोड़ी देर बाद बेटी ने मां को बाथरूम में लहूलुहान स्थिति में देखा। आसपास के लोगों की मदद से महिला को नजदीक के कैलाश अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

जांच के दोरान पुलिस सोसायटी में लगे सीसीटीवी की फुटेज को खंगाला रही है। जिसके बाद पूछताछ में सामने आया है कि महिला ग्रेटर नोएडा स्थित एक कंपनी में सप्लाई विभाग में काम करती थी। कंपनी के कर्मचारियों सहित अन्य लोगों से पुलिस इस मामले में पूछताछ कर रही है। और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़े-एसटीएफ ने 1.22 करोड़ रुपये की ‘ब्राउन शुगर’ की जब्त, तस्कर गिरफ्तार

संबंधित समाचार