UP Election 2022: सपा, बसपा और कांग्रेस पर सीएम योगी ने कसा तंज, कहा- इनका अब विसर्जन कर दीजिए
अयोध्या। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी ने आज अयोध्या में प्रचार करते हुए एसपी, बीएसपी, कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इनका अब विसर्जन कर दीजिए। जब ये आपके सुख-दुख में सहभागी नहीं तो इन्हें सिर में ढोने की क्या ज़रुरत है? इनका विसर्जन करने की जरूरत है। मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath अयोध्या के मिल्कीपुर …
अयोध्या। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी ने आज अयोध्या में प्रचार करते हुए एसपी, बीएसपी, कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इनका अब विसर्जन कर दीजिए। जब ये आपके सुख-दुख में सहभागी नहीं तो इन्हें सिर में ढोने की क्या ज़रुरत है? इनका विसर्जन करने की जरूरत है।
मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath अयोध्या के मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को सम्बोधित करते हुए…#BJPWinningUP https://t.co/y7SHzWcaf6
— BJP Uttar Pradesh (@BJP4UP) February 22, 2022
उन्होंने कहा कि एसपी की सरकार के समय राम भक्तों पर गोली चली थी। आज पूरी दुनिया अयोध्या की ओर देख रही है। अयोध्या में अगले साल तक भव्य राम मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा। एसपी ने सत्ता में आने के बाद आतंकवादियों के मुकदमे वापस लेने का पहला निर्णय लिया था। एसपी का हाथ आतंकवादियों के साथ है। एसपी की सरकार की संवेदना आतंकवादियों के प्रति रही है।
पढ़ें- सड़क पर अचानक आई गाय, फॉर्च्यूनर पलटी, एक महिला समेत तीन की मौत
