रंगे हाथों 1.60 लाख रुपये की रिश्वत लेते पकड़े गए पशुधन विभाग के उपनिदेशक, दो अन्य गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने मंगलवार को डूंगरपुर में पशुपालन विभाग के एक उपनिदेशक सहित तीन लोगों को 1.60 लाख रुपये की कथित रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। ब्यूरो द्वारा यहां जारी बयान के अनुसार टीम ने उपनिदेशक (पशुधन विकास) डॉ. उपेन्द्र सिंह, वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी (पीपलाद), डॉ. जावेद खान …

जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने मंगलवार को डूंगरपुर में पशुपालन विभाग के एक उपनिदेशक सहित तीन लोगों को 1.60 लाख रुपये की कथित रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। ब्यूरो द्वारा यहां जारी बयान के अनुसार टीम ने उपनिदेशक (पशुधन विकास) डॉ. उपेन्द्र सिंह, वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी (पीपलाद), डॉ. जावेद खान तथा पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक कार्यालय में पशुधन सहायक अनिल भगोरा को गिरफ्तार किया गया है।

परिवादी ने शिकायत की थी कि उसके द्वारा विभागीय आदेश के अन्तर्गत पशुपालन विभाग जिला डूंगरपुर को 59 गोट यूनिट (एक यूनिट में पांच बकरी व एक बकरा होता है) उपलब्ध कराने को कहा गया था। इनमें से 20 गोट यूनिट उसने दे दी थी जिसके भुगतान की एवज में आरोपी डॉ. सिंह, व डॉ खान 1.60 लाख रुपये बतौर रिश्वत मांग रहे थे।

बयान के मुताबिक एसीबी की टीम ने शिकायत के सत्यापन के बाद मंगलवार को उक्त दोनों के साथ-साथ पशुधन सहायक भगोरा को परिवादी से रिश्वत राशि लेते गिरफ्तार कर लिया। बयान में कहा गया कि आरोपियों के निवास व अन्य ठिकानों की तलाशी ली जा रही है।

ये भी पढ़े- 

सुप्रिया सुले और अमर पटनायक समेत इन 11 सांसदों को मिलेगा ‘संसद रत्न पुरस्कार’

संबंधित समाचार