अमरोहा : ई-रिक्शाओ से लग रहा नगर के बाजारों में जाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। नगर के मेन बाजार एवं मुख्य मार्गो को जाम से छुटकारा नहीं मिल पा रहा। मंगलवार को फिर से शहर में जाम के हवाले रहा। वाहनों की कतार लगी रही और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम की समस्या लगातार बनी हुई है, लेकिन जिम्मेदारों की ओर से कोई ध्यान …

अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। नगर के मेन बाजार एवं मुख्य मार्गो को जाम से छुटकारा नहीं मिल पा रहा। मंगलवार को फिर से शहर में जाम के हवाले रहा। वाहनों की कतार लगी रही और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम की समस्या लगातार बनी हुई है, लेकिन जिम्मेदारों की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

काफी समय से शहर में रोजाना जाम का झाम रहा। शहर के मुख्य मार्गो पर ई-रिक्शा ज्यादा चलने के कारण मुख्य मार्गो एवं मेन बाजार में जाम रहा। हालांकि मंगलवार को सुबह से ही वाहनों का आवागमन अधिक रहा और सुबह 11 बजे से ही शहर में जाम की स्थिति बनने लगी।

अंबेडकर पार्क, वर्मा मार्केट, इंदिरा चौक, भाटिया कुआं, पुराना डाकघर,जामा मस्जिद, घास मंडी, रहरा रोड, मेन बाजार, पंसारा बाजार समेत तमाम मुख्य मार्गों पर ई-रिक्शा एवं वाहनों की लाइन लग गई। जाम में वाहन रेंगते दिखे। शहर में ई-रिक्शा अधिक होने के कारण बाजार में शाम तक ऐसी ही स्थिति बनी रही और लोग परेशान होते रहे। जाम में स्कूली वाहन और एंबुलेंस भी फंसी रहीं और बमुश्किल रास्ता मिला।

संबंधित समाचार