जौनपुर: महिला की गला रेतकर हुई हत्या, पुलिस जांच में जुटी
जौनपुर। जिले के सरायख्वाजा क्षेत्र मे मंगलवार सुबह एक विधवा का सिर विहीन शव मिलने से सनसनी फैल गयी। पुलिस ने बताया कि भरेठी गांव में आज सुबह ग्रामीणों ने ट्यूबवेल के पास महिला का शव देख कर पुलिस को सूचना दी। मृतक की पहचान शीला राजभर (45) के तौर पर की गयी। महिला के …
जौनपुर। जिले के सरायख्वाजा क्षेत्र मे मंगलवार सुबह एक विधवा का सिर विहीन शव मिलने से सनसनी फैल गयी। पुलिस ने बताया कि भरेठी गांव में आज सुबह ग्रामीणों ने ट्यूबवेल के पास महिला का शव देख कर पुलिस को सूचना दी।
मृतक की पहचान शीला राजभर (45) के तौर पर की गयी। महिला के पति लालता प्रसाद की मौत पहले ही हो चुकी है। उन्होंने बताया कि हत्यारों ने महिला का सिर धड़ से अलग कर दिया था।
पुलिस मामला दर्ज कर हत्या के कारणों की पड़ताल कर रही है।शव पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है। हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी की संभावना है।
पढ़ें- घोड़ियों का अनोखा प्रेम देखकर हर कोई है हैरान, एंबुलेंस के पीछे-पीछे अस्पताल पहुंच गई घोड़ी
