मथुरा: नर्सिंग की छात्रा ने भगवताचार्य और उनके साथी पर दर्ज कराया दुष्कर्म और मारपीट का केस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मथुरा। उत्तर प्रदेश में मथुरा जनपद के वृन्दावन में एक आश्रम में रहकर छात्रा नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी। काशी विद्वत परिषद के पश्चिम भारत के प्रभारी भागवताचार्य कार्ष्णि नागेंद्र महाराज तथा उनके एक साथी देवेंद्र शुक्ला के खिलाफ छात्रा ने दुष्कर्म मारपीट तथा जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कराया है। …

मथुरा। उत्तर प्रदेश में मथुरा जनपद के वृन्दावन में एक आश्रम में रहकर छात्रा नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी। काशी विद्वत परिषद के पश्चिम भारत के प्रभारी भागवताचार्य कार्ष्णि नागेंद्र महाराज तथा उनके एक साथी देवेंद्र शुक्ला के खिलाफ छात्रा ने दुष्कर्म मारपीट तथा जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कराया है।

छात्रा ने पुलिस द्वारा कार्यवाही न करने का आरोप लगाते हुए 21 फरवरी को पुलिस कार्यालय में आत्मदाह करने की धमकी दी थी। जिसके बाद पुलिस थाने में यह मामला दर्ज कर लिया गया है। छात्रा ने शिकायत में बताया कि करीब 4 साल पहले पानीगांव के निवासी पुष्पेंद्र शुक्ला के साथ उसके प्रेम संबंध थे। 20 मार्च, 2018 को वह प्रेमी पुष्पेंद्र के घर पर थी, जब पुष्पेंद्र के पिता देवेंद्र शुक्ला वहां आए और पुष्पेंद्र को मारपीट कर वहां से भगा दिया। इसके बाद उसे धमकाते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने इस कृत्य की तस्वीरें भी खींच लीं और उसे वायरल करने की धमकी देकर कई बार उसके साथ बलात्कार किया। पीड़िता ने बताया कि इसके बाद देवेंद्र नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसे भागवताचार्य कार्ष्णि नागेंद्र महाराज के पास ले गया। महाराज ने छात्रा को 7 जुलाई 2020 को अपने मोतीझील स्थित उनके आवास पर बुलाया और उसके साथ बलात्कार कर घटना का वीडियो बना लिया। इसके बाद, कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया।

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया है कि छात्रा ने वृन्दावन मोतीझील के निवासी भागवताचार्य कार्ष्णि नागेंद्र महाराज तथा उनके साथी प्रॉपर्टी डीलर देवेंद्र शुक्ला के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पानीगांव थाना में मामला दर्ज कराया है। पुलिस उपाधीक्षक ने पीड़िता का बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि 15 फरवरी को वृन्दावन कोतवाली में उसने दोनों के खिलाफ शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज करने के बजाय आरोपियों के साथ मिलकर पीड़िता का वह मोबाइल भी कब्जे में ले लिया, जिसमें उन दोनों के खिलाफ सबूत थे। पुलिस उपाधीक्षक (सदर) प्रवीण मलिक ने बताया कि छात्रा की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है। वहीं, कार्ष्णि नागेंद्र महाराज ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि उन्हें फंसाया जा रहा है। निष्पक्ष जांच से सच्चाई सामने आ जाएगी।

यह भी पढ़े-बरेली: ‘प्यार में थोड़ा ट्विस्ट’ में हैं कई सारे twist, स्टार कास्ट ने किया फिल्म का प्रमोशन

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता