बदायूं: सांड से टकराई बाइक, गर्भवती पत्नी सहित पति की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं, अमृत विचार। गर्भवती पत्नी को इलाज के लिए ले जा रहे पति की बाइक सांड से टकरा गई। दोनों के जमीन पर गिरते ही मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम को भेजा है। बदायूं के थाना कादर चौक के गांव सकरी जंगल निवासी उमर (26) अपनी …

बदायूं, अमृत विचार। गर्भवती पत्नी को इलाज के लिए ले जा रहे पति की बाइक सांड से टकरा गई। दोनों के जमीन पर गिरते ही मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम को भेजा है।

बदायूं के थाना कादर चौक के गांव सकरी जंगल निवासी उमर (26) अपनी गर्भवती पत्नी महसर (23) के साथ उन्हें इलाज के लिए उझानी ले जा रहे थे। उझानी और कादरचौक के बीच इनकी बाइक एक सांड से टकरा गई। दोनों जमीन पर गिर गए और दोनों की ही मौके पर मौत हो गई। लगभग 2 वर्ष पूर्व ही इन दोनों की शादी हुई थी। उमर मजदूरी का काम करता है। दंपती की मौत हो जाने के कारण पूरे घर में कोहराम मचा हुआ है।

ये भी पढ़े-

बदायूं: संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

संबंधित समाचार