गुजरात: कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व प्रवक्ता जयराज सिंह परमार भाजपा में शामिल
अहमदाबाद। कांग्रेस की गुजरात इकाई के पूर्व प्रवक्ता जयराज सिंह परमार मंगलवार को गांधीनगर में अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। परमार ने कहा कि वह बिना किसी पद की अपेक्षा के सत्तारूढ़ दल में शामिल हुए हैं। परमार ने 17 फरवरी को कांग्रेस छोड़ दी थी। उन्होंने दावा …
अहमदाबाद। कांग्रेस की गुजरात इकाई के पूर्व प्रवक्ता जयराज सिंह परमार मंगलवार को गांधीनगर में अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। परमार ने कहा कि वह बिना किसी पद की अपेक्षा के सत्तारूढ़ दल में शामिल हुए हैं। परमार ने 17 फरवरी को कांग्रेस छोड़ दी थी।
उन्होंने दावा किया कि जिस पार्टी में उन्होंने 37 साल बिताए, उसने उन्हें लंबे समय तक नजरअंदाज किया। मंगलवार को परमार अपने समर्थकों के साथ, राजधानी गांधीनगर में प्रदेश भाजपा मुख्यालय ‘कमलम’ में भाजपा में शामिल हो गए। इस मौके पर पार्टी की गुजरात इकाई के अध्यक्ष सी आर पाटिल और अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे। परमार ने भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि, मैंने कांग्रेस में 37 साल बिताए।
प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद, मैंने पार्टी के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम किया। मेरे लिए राजनीति लोगों की सेवा करने का एक जरिया है। उन्होंने कहा कि, मैं बदले में कुछ पाने की उम्मीद में भाजपा में शामिल नहीं हो रहा हूं। जो कमी है उसे दूर करने के लिए मैं भाजपा में शामिल हुआ हूं। पाटिल ने परमार का भाजपा में स्वागत किया और कहा कि अगर चुनाव लड़ने में परमार की दिलचस्पी नहीं है तो उन्हें पार्टी में उपयुक्त पद दिया जाएगा।
इसे भी पढ़ें-
बैलेट पेपर से मतदान में गड़बड़ी के मामले में गोवा के मुख्य चुनाव अधिकारी ने की रिपोर्ट तलब
