अयोध्या: जिले का बढ़ा सियासी तापमान, 25 तक वीआईपी नेता मतदाताओं पर डालेंगे डोरे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। भले ही मतदान 27 फरवरी को हो, लेकिन जनपद का चुनावी तापमान बढ़ता ही जा रहा है। भाजपा ही नहीं सपा समेत अन्य दलों के वीआईपी नेताओं का जनपद में जमावड़ा लगने लगा है। मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो विधानसभों में जनसभा कर गए। बुधवार से लगातार हर दिन किसी न किसी दल …

अयोध्या। भले ही मतदान 27 फरवरी को हो, लेकिन जनपद का चुनावी तापमान बढ़ता ही जा रहा है। भाजपा ही नहीं सपा समेत अन्य दलों के वीआईपी नेताओं का जनपद में जमावड़ा लगने लगा है। मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो विधानसभों में जनसभा कर गए। बुधवार से लगातार हर दिन किसी न किसी दल के बड़े नेता जिले में रैलियां व जनसभाएं करने पहुंचेंगे।

23 फरवरी को केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल अयोध्या की रुदौली विधानसभा अन्तर्गत शुजागंज में जनसभा करने पहुंचेंगी। वहीं बसपा नेता सतीश चंद्र मिश्र भी प्रत्याशियों के हक में जनसभा करने यहां पहुंचेंगे। 24 को सीएम योगी आदित्यनाथ रामनगरी में रोड शो निकालेंगे। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन 25 को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की जनसभा अभी प्रस्तावित है। खबर है कि अखिलेश यादव भी सदर सीट पर 25 को रोड शो कर कर सकते हैं। इसी दिन एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी भी रूदौली विधानसभा में भेलसर के पास चुनावी सभा को संबोधित करने आ रहे हैं। उधर, दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया भी अयोध्या में जनसभा को संबोधित करने के लिए आ सकते हैं। हालांकि अभी तक कांग्रेस के किसी भी बड़े नेता का प्रोग्राम प्रस्तावित नहीं है।

यह भी पढ़े-रूस-यूक्रेन तनाव बढ़ने से 383 अंक और लुढ़का सेंसेक्स, निफ्टी में 114 अंक का नुकसान

संबंधित समाचार