बुलंदशहर: मौसम के बदलाव से अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की संख्या
बुलंदशहर। पिछले एक सप्ताह से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। कभी सर्द हवाओं से ठंड का अहसास तो कभी तेज धूप से गर्माहट हो रही है। मौसम में लगातार हो रहा बदलाव लोगों के लिए मुसीबत बन रहा है। दिन में तेज धूप से गर्मी और सुबह-शाम ठंड का अहसास हो रहा …
बुलंदशहर। पिछले एक सप्ताह से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। कभी सर्द हवाओं से ठंड का अहसास तो कभी तेज धूप से गर्माहट हो रही है। मौसम में लगातार हो रहा बदलाव लोगों के लिए मुसीबत बन रहा है। दिन में तेज धूप से गर्मी और सुबह-शाम ठंड का अहसास हो रहा है। न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम में उतार-चढ़ाव के चलते सेहत बिगड़ रही है। जिला अस्पताल की ओपीडी में मौसम की बीमारियों के मरीजों की भीड़ उमड़ रही है।
मंगलवार को भी दिनभर मौसम का यही मिजाज रहा। हवाओं की रफ्तार के कारण ठंड का अहसास भी हुआ मगर तेज धूप ने बढ़ती ठंड को ढ़क लिया। इस तरह के मौसम में बदलाव के चलते लोगो के स्वास्थ में काफी प्रभाव पड़ रहा है। जिस कारण जिला अस्पताल में खांसी, जुकाम और बुखार के अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। डॉक्टर ने बदलाव मौसम में सावधानी बरतने की सलाह दे रहे है। इन दिनों अस्पताल में एक हजार से अधिक मरीजों की ओपीडी हो रही है।
यह भी पढ़े-बिजनौर : दुष्कर्म का विरोध करने पर की थी किशोरी की हत्या
