बहराइच शहर में अखिलेश यादव और मोतीपुर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष करेंगे सभा, तैयारियां तेज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। बलहा के मोतीपुर मैदान में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष द्वारा दोपहर में जनसभा किया जाएगा। जबकि शहर के गेंदघर मैदान में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सभा को सम्बोधित करेंगे। जिले में पांचवें चरण में 27 फरवरी को मतदान होगा। इसके लिए नेताओं के दौरे शुरू हो गए हैं। बुधवार को भी नेताओं के दौरे होंगे। …

बहराइच। बलहा के मोतीपुर मैदान में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष द्वारा दोपहर में जनसभा किया जाएगा। जबकि शहर के गेंदघर मैदान में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सभा को सम्बोधित करेंगे।

जिले में पांचवें चरण में 27 फरवरी को मतदान होगा। इसके लिए नेताओं के दौरे शुरू हो गए हैं। बुधवार को भी नेताओं के दौरे होंगे। शहर के गेंदघर मैदान में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में सभा को सम्बोधित करेंगे।

जिसमें सदर विधान सभा प्रत्याशी यासर शाह, मटेरा से मारिया अली शाह, नानपारा से माधुरी वर्मा, कैसरगंज से आनंद कुमार, पयागपुर से मुकेश श्रीवास्तव, बलहा से अक्षयवर कनौजिया के लिए मतदान की अपील करेंगे। वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह बुधवार को बलहा विधान सभा के मोती पुर सिंचाई मैदान में सभा को सम्बोधित करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष बलहा से भाजपा विधायक सरोज सोनकर के लिए वोट मांगेंगे।

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी: गौलापार के बसंतपुर गांव में हाथियों ने बर्बाद की गेहूं की फसल, किसान परेशान

संबंधित समाचार