अमरोहा : गला घोंटू से 175 मवेशियों की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा /हसनपुर, अमृत विचार। पशु विभाग की लापरवाही के चलते गला घोंटू बीमारी से 175 पशुओं की मौत हो गई। ग्रामीणों ने पशु विभाग की टीम गांव में भेजे जाने की मांग की है। कोतवाली क्षेत्र के गांव याकूबपुर उर्फ आगापुर के ग्रामीणों ने मंगलवार को खंड विकास अधिकारी कार्यालय पर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन …

अमरोहा /हसनपुर, अमृत विचार। पशु विभाग की लापरवाही के चलते गला घोंटू बीमारी से 175 पशुओं की मौत हो गई। ग्रामीणों ने पशु विभाग की टीम गांव में भेजे जाने की मांग की है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव याकूबपुर उर्फ आगापुर के ग्रामीणों ने मंगलवार को खंड विकास अधिकारी कार्यालय पर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि पिछले एक माह से पशुओं में कोई बीमारी फैली हुई है। उन्होंने बताया अब तक गांव में 175 से अधिक मवेशियों की मौत हो चुकी है। ग्रामीणों का कहना है कि अनेकों बार पशु विभाग के अलावा आला अफसरों से भी पशुओं की हो रही मौत के बारे में अवगत कराया गया है। लेकिन, अधिकारियों ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया।

उन्होंने कहा कि अधिकतर लोग पशु पालन कर दूध बेचकर ही परिवार का पालन-पोषण करते हैं। कहा कि अभी भी गांव में बीमारी फैली हुई है। पशु विभाग के किसी अधिकारी ने गांव में पहुंचने की जहमत नहीं उठाई है। ग्रामीण पशुओं की मौत अपनी आंखों के सामने होता देख रहे हैं। प्रदर्शन करने वालों में तेजपाल, हरिओम, सुभाष, रामकिशोर, बलजीत, पिंटू नफीस, सितारा, कमलेश, शकील, महफूज अली, अनवर खां, सूरज, महिपाल, प्रेम, लकी, हरचंडी, निशा मौजूद रहे।

पशुओं की मौत के मामले की जानकारी नहीं है। यदि ऐसे है तो जांच टीम को मौके पर भेजा जाएगा और पशुओं का इलाज किया जाएगा। -नरेंद्र सिंह, पशु चिकित्सक

संबंधित समाचार