बरेली: उधार के रुपये मांगने पर बहनोई को पीटा
बरेली,अमृत विचार। सालों पहले उधार दी हुई रकम जब एक व्यक्ति ने सास से मांगी तो विवाद हो गया। सालों ने बहनोई को पीटकर घायल कर दिया। मामले में सुभाषनगर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। रामपुर के मिलक निवाली महावीर उर्फ करन ने बताया कि सात साल पहले उनकी …
बरेली,अमृत विचार। सालों पहले उधार दी हुई रकम जब एक व्यक्ति ने सास से मांगी तो विवाद हो गया। सालों ने बहनोई को पीटकर घायल कर दिया। मामले में सुभाषनगर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। रामपुर के मिलक निवाली महावीर उर्फ करन ने बताया कि सात साल पहले उनकी शादी सुभाषनगर थाना क्षेत्र के शांति बिहार कॉलोनी निवासी एक महिला से हुई थी।
करीब पांच साल पहले उनकी सास ने उनसे 10 हजार रुपये उधार लिए थे। साथ ही जल्द वापस करने का वादा किया था। जब उन्होंने रुपये वापस मांगने शुरू किए तो ससुरालियों रने टालमटोल करनी शुरू कर दी। 20 फरवरी को वह रामपुर से ससुराल पहुंचे। जहां उन्होंने उधार दी हुई रकम वापस करने की बात कही।
आरोप है कि इस पर उनके साले मोहित व रोहित अभद्रता कर मारपीट की। उनके सिर में गंभीर चोट आई। घायल महावीर ने थाने पहुंचकर शिकायत की। पुलिस ने उनका मेडिकल कराया।
ये भी पढ़ें-
