बरेली: जिला कांग्रेस कार्यालय पर विचार गोष्ठी हुई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। भारत के पहले शिक्षा मंत्री भारत रत्न मौलाना अबुल कलाम आजाद की पुण्यतिथि पर मंगलवार को शहामतगंज चौराहा स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर एक विचार गोष्ठी हुई। गोष्ठी से पहले कांग्रेसियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनको खिराजे अकीदत पेश की। जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष दिनेश दद्दा ने कहा शिक्षा …

बरेली,अमृत विचार। भारत के पहले शिक्षा मंत्री भारत रत्न मौलाना अबुल कलाम आजाद की पुण्यतिथि पर मंगलवार को शहामतगंज चौराहा स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर एक विचार गोष्ठी हुई। गोष्ठी से पहले कांग्रेसियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनको खिराजे अकीदत पेश की।

जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष दिनेश दद्दा ने कहा शिक्षा मंत्री के रूप में किये गए उनके कार्यों को यह देश कभी भूल नहीं पाएगा। उधर सिरौली स्थित कैंप कार्यालय पर जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने देश के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनको खिराजे अकीदत पेश की और कहा शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव और एक अच्छी नींव रखने वाले शिक्षा मंत्री को यह देश कभी भुला नहीं पायेगा।

इस मौके पर जिला महासचिव मीडिया प्रभारी जिया उर रहमान, जिला प्रवक्ता राजेंद्र सागर, जिला कोषाध्यक्ष जुनैद हसन एडवोकेट, जिला महासचिव सुनील मनचंदा, अमित कश्यप, अरविंद गौड़ आदि लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें-

बरेली: केक के साथ मुफ्त सामान न देने पर बेकरी संचालक पर फायरिंग

संबंधित समाचार