आजमगढ़ के डीएम का अफसरों को निर्देश, आशाओं की टीम बनाकर पता करें कितनों ने पी जहरीली शराब
लखनऊ। आजमगढ़ जिले में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद लगातार जिले के आला अधिकारी दौरा कर रहे हैं। जिले के डीएम अमृत त्रिपाठी और एसपी अनुराग आर्य अहिरौला थाने व घटनास्थल माहुल में डटे रहे। पुलिस की फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वायड ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। साथ ही वाराणसी जोन के …
लखनऊ। आजमगढ़ जिले में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद लगातार जिले के आला अधिकारी दौरा कर रहे हैं। जिले के डीएम अमृत त्रिपाठी और एसपी अनुराग आर्य अहिरौला थाने व घटनास्थल माहुल में डटे रहे। पुलिस की फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वायड ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। साथ ही वाराणसी जोन के एडीजी राम कुमार अहिरौला थाने पहुंचकर अधिकारियों के साथ बैठक किया। एडीजी रामकुमार ने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
डीएम ने सदर अस्पताल जाकर मरीजों से की बात
वहीं डीएम अमृत त्रिपाठी ने सदर अस्पताल पहुंचकर भर्ती मरीजों से बात की। डॉक्टरों से उनके इलाज की जानकारी ली। जिले में जहरीली शराब से नौ मौतें हुई हैं, हालांकि जिला प्रशासन अभी तक तीन ही मौतों की पुष्टि कर रहा है। डीएम अमृत त्रिपाठी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि 20 से 30 गांवों में आशा की टीम लगाकर घर-घर पता कराया जाए कि जहरीली शराब कितने लोगों ने पी है और कितने बीमार हैं।
उनको जिला अस्पताल भेजकर उनके स्वास्थ्य की देखरेख की जाए। इसके साथ ही चिकित्सकों को निर्देश दिया कि गंभीर मरीजों का डायलिसिस कराया जाए। डीएम अमृत त्रिपाठी सदर अस्पताल पहुंचकर अस्पताल में भर्ती गंभीर एवं अन्य मरीजों के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त करते हुए मरीजों से बात की।
जिला अस्पताल में भर्ती हैं 44 मरीज
जिले के अस्पताल में 44 मरीजों को भर्ती कराया गया है जिनमें सात मरीजों की डायलिसिस की जा रही है। डॉक्टरों का कहना है कि जल्द ही वह ठीक हो जाएंगे। अपर जिलाधिकारी को निर्देश दिया कि देर रात्रि तक रुक कर मरीजों का हाल चाल लेते रहें, उनके खाने-पीने की व्यवस्था करें एवं कोई आपात स्थित हो तो हमें तत्काल सूचित करें।
इन लोगों की हुई मौत
आजमगढ़ जिले के माहुल में जहरीली शराब से भले ही जिला प्रशासन तीन मौतों की बात कर रहा है। पर इससे नौ मौतें हुई हैं। मरने वालों में फेंकू (35), झब्बुलाल (58), रामकरन (57), विक्रम बिन्द (53) रसूलपुर, रामप्रीत यादव (57), संतराम (40), पंचम (60), अच्छेलाल (61), धर्मेन्द्र उर्फ छेदी के मरने की खबर है। इसके साथ ही जहरीली शराब पीने से कई लोगों के आंखो की रोशनी भी जा चुकी है। हालांकि जिला प्रशासन दो मौतों को हार्ट अटैक से होने की बात कही है।
यह भी पढ़ें: मुरादाबाद: किसान ने गन्ना की रिकॉर्ड उपज में रच दिया इतिहास, 23 फिट से ज़्यादा लंबा उगाया गन्ना
