‘रामसेतु’ पर सुप्रीम कोर्ट का केंद्र से जवाब-तलब, नौ मार्च को सुनवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने ‘रामसेतु’ को ऐतिहासिक स्मारक का दर्जा देने की मांग संबंधी एक याचिका पर बुधवार को केंद्र सरकार से जवाब तलब किया। मुख्य न्यायाधीश एन. वी. रमन की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय खंडपीठ ने भारतीय जनता पार्टी नेता सुब्रमण्यम स्वामी द्वारा याचिका पर शीघ्र सुनवाई की गुहार पर केंद्र सरकार को …

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने ‘रामसेतु’ को ऐतिहासिक स्मारक का दर्जा देने की मांग संबंधी एक याचिका पर बुधवार को केंद्र सरकार से जवाब तलब किया। मुख्य न्यायाधीश एन. वी. रमन की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय खंडपीठ ने भारतीय जनता पार्टी नेता सुब्रमण्यम स्वामी द्वारा याचिका पर शीघ्र सुनवाई की गुहार पर केंद्र सरकार को हलफनामा दायर कर अपना जवाब देने का आदेश दिया।

सुब्रमण्यम स्वामी ने इस याचिका पर शीघ्र सुनवाई की गुहार आज की थी। खंडपीठ ने इस मामले की अगली सुनवाई के लिए नौ मार्च की तारीख मुकर्रर की है। राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने 2018 में याचिका दायर की थी। इस मामले में उन्होंने करीब दो साल पहले भी शीघ्र सुनवाई की गुहार लगाई थी।

ये भी पढ़े-

Pilibhit Election 2022 Voting LIVE: पीलीभीत में 11 बजे तक 27.43% प्रतिशत हुआ मतदान, इमलिया गांव में ग्रामीणों ने मतदान का किया बहिष्कार

संबंधित समाचार