चुनाव प्रचार के लिये अमेठी जाने से पहले प्रियंका ने की पूजा अर्चना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस में जान फूंकने के लिये दिन रात एक कर रही पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिये अमेठी रवाना होने से पहले मरी माता मंदिर में पूजा अर्चना कर पार्टी की जीत का वरदान मांगा। लखनऊ से अमेठी के लिये रवाना हुयी प्रियंका …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस में जान फूंकने के लिये दिन रात एक कर रही पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिये अमेठी रवाना होने से पहले मरी माता मंदिर में पूजा अर्चना कर पार्टी की जीत का वरदान मांगा। लखनऊ से अमेठी के लिये रवाना हुयी प्रियंका ने रास्ते में अर्जुनगंज क्षेत्र में स्थित मरी माता मंदिर में माथा टेका।

वहां मौजूद महिला पुजारी ने प्रियंका को टीका लगाया। कुछ देर माता के दरबार में शांत भाव से बैठी रही। पुजारी के पूछने पर उन्होंने कहा कि वह चुनाव प्रचार के लिये अमेठी जा रही हैं। प्रियंका इससे पहले भी मरी माता मंदिर में हाजिरी लगा चुकी है। इससे पहले प्रियंका ने आज सुबह नौ जिलों में हो रहे चौथे चरण के मतदान में लोगों से वोट डालने की अपील की।

उन्होंने ट्वीट किया “उप्र के मेरे प्यारे बहनों-भाइयों आपको मुद्दों से भटकाने की लाख कोशिशें होंगी लेकिन आपका वोट अगर रोजगार, रोजी-रोटी, अच्छी शिक्षा व सेहत, महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर पड़ेगा, तभी उत्तरप्रदेश की बेहतरी संभव है। प्रदेश को तरक्की की राह पर ले जाने के लिए जिम्मेदारी से मतदान करें।”

यह भी पढ़ें:-जनता की अदालत से मृतक किसानों के परिवार को मिलेगा न्याय : अखिलेश यादव

संबंधित समाचार