बदायूं: गूंगी पत्नी से लड़ाई हुई तो पति ने फावड़े से गर्दन काटकर कर दी हत्या, बेटे बचाने भागे तो उन पर भी किया हमला
बदायूं, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बदायूं में बुधवार तड़के एक पति ने अपनी गूंगी पत्नी की फावड़े से गर्दन काटकर हत्या कर दी। मृतका के बेटे जब उसे बचाने भागे तो पिता ने उन पर भी फावड़े से हमला किया। हालांकि वह बच निकले। जिसके बाद बेटों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर …
बदायूं, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बदायूं में बुधवार तड़के एक पति ने अपनी गूंगी पत्नी की फावड़े से गर्दन काटकर हत्या कर दी। मृतका के बेटे जब उसे बचाने भागे तो पिता ने उन पर भी फावड़े से हमला किया। हालांकि वह बच निकले। जिसके बाद बेटों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
देर रात किसी बात को लेकर हुआ था झगड़ा
दरअसल, बदायूं के फैजगंज बेहटा के भवानीपुर गांव के रहने वाले भगवान दास मौर्य मंगलवार रात जब अपने घर पहुंचे तो वह अपनी गूंगी पत्नी रामकली से झगड़ने लगे। उनके 18 वर्षीय बेटे कौशल और 15 वर्षीय बेटे ओम खिलाड़ी ने बताया कि वह मंगलवार को दूसरे कमरे में सो रहे थे। जब मां-पिता के बीच झगड़े की आवाज आई तो उन्हें लगा कि दोनों आए दिन झगड़ते रहते है। इसके बाद तड़के करीब 4 बजे भी दोनों के बीच झगड़े और मारपीट की आवाज आने लगी। मगर अचानक से ही मां के चीखने की आवाज बंद हो गई। तो दोनों भाईयों को लगा कि अचानक से मां शांत क्यों हो गई। जिसे देख दोनों भाई हड़बड़ाकर मां को देखने के लिए भागे।
खिड़की से देखा तब तक पिता ने उड़ा दी थी गर्दन
मृतका के बेटों ने बताया कि जब मां की अचानक से चीखने चिल्लाने की आवाज बंद हुई तो दोनों कमरे की ओर दौड़े। दरवाजा खोलने के लिए आवाज लगाई मगर पिता ने दरवाजा नहीं खोला। जिसके बाद उन्होंने खिड़की से झांककर देखा तब तक आरोपी पिता ने अपनी पत्नी की गर्दन काटकर हत्या कर दी थी। जैसे ही बेटों ने खिड़की से अंदर जाने की कोशिश की तो बेरहम पिता ने उन पर भी फावड़े से हमला करने की कोशिश की। खिड़की पर ही फावड़ा फेंककर मारा। मगर दोनों बेटे वहां से बच निकले और गांव में भाग गए।
पुलिस को किया फोन, आग की तरफ फैली खबर
बेटों ने आनन फानन में पुलिस को फोन किया। मगर जब तक पुलिस पहुंची तब तक गांव में हत्या की खबर आग की तरह फैल गई। हालांकि पुलिस ने किसी तरह से दरवाजा खुलवाकर हत्यारोपी पति के हिरासत में ले लिया और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
इसे भी पढ़ें-
बदायूं: सांड से टकराई बाइक, गर्भवती पत्नी सहित पति की मौत
