Lucknow Election 2022: राजधानी लखनऊ की नौ सीटों पर इस बार पड़े 60.05 प्रतिशत वोट, मलिहाबाद में हुआ सबसे ज्यादा 61.25% मतदान
लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में बुधवार को राजधानी लखनऊ की कुल नौ सीटों पर मतदान समाप्त हो चुका है। सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि लखनऊ में शाम छह बजे तक कुल 61% मतदान हुआ है। अभी तक सबसे ज्यादा वोटिंग मलिहाबाद विधानसभा सीट पर 61.25% वहीं सबसे कम …
लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में बुधवार को राजधानी लखनऊ की कुल नौ सीटों पर मतदान समाप्त हो चुका है। सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि लखनऊ में शाम छह बजे तक कुल 61% मतदान हुआ है। अभी तक सबसे ज्यादा वोटिंग मलिहाबाद विधानसभा सीट पर 61.25% वहीं सबसे कम वोटिंग लखनऊ मध्य में 56% हुई है।
बता दें कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में 9 जिलों की 59 विधानसभा सीटें शामिल हैं। इसमें राजधानी लखनऊ के साथ पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, बांदा और फतेहपुर शामिल हैं। यहां सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ जो शाम के छह बजे तक चलता रहा। चौथे चरण का मतदान समाप्त हो गया है। इस चरण के लिए कुल 2.12 करोड़ मतदाता 624 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे।
शाम छह बजे तक कितना मतदान
- 168 मलिहाबाद 66.25%
- 169 बीकेटी 69%
- 170 सरोजनीनगर 60.1%
- 171 लखनऊ पश्चिम 58.21%
- 172 लखनऊ उत्तर 55.5%
- 173 लखनऊ पूर्व 55.26%
- 174 लखनऊ मध्य 56%
- 175 लखनऊ कैंट 53.57%
- 176 मोहनलालगंज (अ0जा0) 67.48%
5 बजे तक कितना मतदान
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में आज दोपहर 5 बजे तक लखनऊ में 54.98% मतदान हुआ है।
- 168 मलिहाबाद 61.25%
- 169 बी0के0टी0 56.25%
- 170 सरोजनीनगर 52%
- 171 लखनऊ पश्चिम 53.5%
- 172 लखनऊ उत्तर 54%
- 173 लखनऊ पूर्व 52%
- 174 लखनऊ मध्य 51%
- 175 लखनऊ कैंट 52%
- 176 मोहनलालगंज (अ0जा0) 56%
3 बजे तक कितना मतदान
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में आज दोपहर 3 बजे तक लखनऊ में 47.83% मतदान हुआ है।
- 168 मलिहाबाद 5%
- 169 बी0के0टी0 25%
- 170 सरोजनीनगर 29%
- 171 लखनऊ पश्चिम 4%
- 172 लखनऊ उत्तर 2%
- 173 लखनऊ पूर्व 83%
- 174 लखनऊ मध्य 76%
- 175 लखनऊ कैंट 6%
- 176 मोहनलालगंज (अ0जा0) 6%
सशस्त्र सीमा बल एसएसबी की निगरानी मतदान
सशस्त्र सीमा बल एसएसबी की निगरानी में बीकेटी विधानसभा क्षेत्र में आने वाले बख्शी का तालाब इंटर कॉलेज में शांतिपूर्वक हो रहा मतदान।
1 बजे तक कितना मतदान
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में आज1 बजे तक लखनऊ में 35.09% मतदान हुआ है।
- 168 मलिहाबाद 75%
- 169 बी0के0टी0 25%
- 170 सरोजनीनगर 45%
- 171 लखनऊ पश्चिम 7%
- 172 लखनऊ उत्तर 4%
- 173 लखनऊ पूर्व 1%
- 174 लखनऊ मध्य 51%
- 175 लखनऊ कैंट 92%
- 176 मोहनलालगंज (अ0जा0) 91%
बूथ पर पहुंचे गिने-चुने वोटर्स
बीकेटी के मल्लाहनखेड़ा में बूथ पर गिने चुने वोटर्स ही पहुंचे हैं। यहां ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार किया था। अधिकारियों ने दावा किया था कि यहां सब मतदान करेंगे, लेकिन बूथ पर सुबह काफी देर तक सन्नाटा पसरा रहा।
मतदाताओं का नाम सूची से गायब

सदर नई बस्ती के करीब 20 मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से किया गया गायब।
11 बजे तक कितना मतदान
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में आज सुबह 11 बजे तक लखनऊ में 21.42% मतदान हुआ है।
- 168 मलिहाबाद 25%
- 169 बी0के0टी0 62%
- 170 सरोजनीनगर 13%
- 171 लखनऊ पश्चिम 86%
- 172 लखनऊ उत्तर 4%
- 173 लखनऊ पूर्व 5%
- 174 लखनऊ मध्य 24%
- 175 लखनऊ कैंट 9%
- 176 मोहनलालगंज (अ0जा0) 75%
वोटर्स को बताया मृत
लखनऊ नॉर्थ के शिया डिग्री कॉलेज पर बने पोलिंग बूथ पर वोट डालने में लोगों को परेशानी हो रही है। वहां पहुंचे कुछ वोटर्स को आधार कार्ड से वोट डालने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा तो वहीं कुछ को वोटिंग लिस्ट के हिसाब से मृत बताया गया है।
दिनेश शर्मा ने किया मतदान
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में लखनऊ में मतदान किया। दिनेश शर्मा ने कहा कि प्रथम चरण के साथ BJP की विजय यात्रा की गति और तेज़ी के साथ बढ़ने लगी है, चौथे चरण के बाद विपक्ष की हार का दोहरा शतक बनेगा. भाजपा पिछला रिकॉर्ड तोड़ेगी।
EVM खराब होने पर मचा हंगामा
लखनऊ पश्चिम के गिरधारी सिंह इंटर कॉलेज में ईवीएम मशीन में खराबी को लेकर मचा हंगामा, वहीं लखनऊ उत्तर शिया पीजी कालेज में भी ईवीएम खराब हुई।
भाजपा प्रत्याशी डॉ. नीरज बोरा डाला वोट

लखनऊ उत्तर से भाजपा प्रत्याशी डॉ. नीरज बोरा ने परिवार संग किया वोट।
राजेश्वर सिंह ने वोटिंग से पहले की पूजा
सरोजनीनगर से भाजपा प्रत्याशी राजेश्वर सिंह ने मतदान से पहले चंद्रिका देवी मंदिर में जाकर पूजा की।
नोएडा से उम्मीदवार पंकज सिंह ने लखनऊ में मतदान किया
भाजपा विधायक और नोएडा से उम्मीदवार पंकज सिंह ने लखनऊ में मतदान किया। उन्होंने कहा कि हमें 350 के आसपास सीट मिलने वाली हैं। हमने विकास के लिए जो काम किए हैं और अपनी पहचान, संस्कृति और परंपरा को बचाने और बढ़ाने के लिए जो काम किया है उन सब चीजों को जनता ने स्वीकारा है।
क्रिकेटर आर पी सिंह ने किया मतदान

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर आरपी सिंह ने गोमतीनगर में लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए आज मतदान किया। उन्होंने जनता से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें की अपील की ।
वोटरों के पेट्रोल-डीजल पर मिलगी छूट

वोटरों के पेट्रोल-डीजल पर 2% की छूट मिलेगी। लखनऊ के तलवार पेट्रोल पम्प ने 23 फरवरी को सुबह 5 बजे से शाम 6 बजे तक यह छूट मिलेगी।
राजनाथ सिंह ने किया जीत का दावा

गोमती नगर के स्कॉलर होम स्कूल में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पत्नी व बहू को साथ वोट डाला। उन्होंने कहा कि बीजेपी न सिर्फ इतिहास दोहराएगी बल्कि हमारी सीटों की संख्या बढ़ने से भी नकारा नहीं जा सकता। सभी मतदाताओं से अपील करना चाहता हूं कि भारी संख्या में मतदान करें।
बृजेश पाठक ने किया मतदान

लखनऊ मांटेसरी इंटर कॉलेज में कैंट के भाजपा प्रत्याशी बृजेश पाठक ने अपने परिवार के साथ वोट डाला।
9 बजे तक कहां कितने प्रतिशत वोट
लखनऊ के नौ विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 9 बजे तक मतदान प्रतिशत-
- मलिहाबाद 9%
- बख्शी का तालाब 10.25%
- सरोजिनी नगर 9.2%
- लखनऊ पश्चिम 7.6%
- लखनऊ उत्तर 9.2%
- लखनऊ पूर्व 8.4%
- लखनऊ सेंट्रल 5.5%
- लखनऊ कैंट 5.4%
- मोहनलालगंज 8%
बुजुर्गों और विकलांगों के लिए नहीं किया गया व्हीलचेयर का इंतजाम

माध्यमिक विद्यालय छावनी मड़ियाओं के भूत में भी बुजुर्गों और विकलांगों के लिए व्हीलचेयर का इंतजाम नहीं किया गया इसके साथ ही किसी छड़ी का भी इंतजाम नहीं किया गया है। बड़ी संख्या में बुजुर्ग कई घंटों से लाइन में मतदान के लिए खड़े रहे।
वीवीपैट में आई खराबी
लखनऊ पश्चिम के काठमांडू संख्या 139 में वीवीपैट में खराबी होने पर प्रत्याशियों ने पीठासीन अधिकारी को दर्ज कराई शिकायत।
35 मिनट तक नहीं पड़े वोट
लखनऊ उत्तर के महाराजा अग्रसेन स्कूल मतदान केंद्र पर बूथ नम्बर 169 पर ईवीएम में तकनीकी खराबी के कारण 35 मिनट तक वोट नहीं पड़ सके। हालांकि बाद में सही करके मतदान शुरू कराया गया।
डीएम अभिषेक प्रकाश ने डाला वोट

नगर निगम मुख्यालय स्थित मतदान केंद्र में डीएम अभिषेक प्रकाश ने पत्नी के साथ मतदान किया।
ईवीएम में पर्ची निकलना बंद
पूर्व में बूथ नंबर 140 पर ईवीएम में पर्ची निकलना बंद हो गई। वीवीपैट में दिक्कत, सेक्टर मजिस्ट्रेट ने आरओ का नंबर मांगा।
राज्य मंत्री कौशल किशोर ने किया मतदान
केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर ने पत्नी क् साथ लखनऊ में वोट डाला। कौशल लखनऊ के मोहनलालगंज लोकसभा से सांसद हैं।
बनाए गए सेल्फी प्वाइंट

सट्टा 96 वृंदावन योजना के 7096 एलपीएस स्कूल में मतदान केंद्र के बाहर सेल्फी प्वाइंट बनाए गए।
मालिनी अवस्थी ने डाला वोट
मालिनी अवस्थी ने लखनऊ में वोट डाला। मालिनी अवस्थी ने अपने अंदाज में लोगों से की अपील।
सतीश चंद्र मिश्रा ने डाला वोट

लखनऊ मांटेसरी स्कूल में मतदान केंद्र पर बसपा के सतीश चंद्र मिश्रा ने अपने पूरे परिवार के साथ वोट डाला।
मतदाता केंद्र के खस्ताहाल

इंजीनियरिंग कॉलेज बूथ पर बुजुर्गों के लिए व्हीलचेयर का इंतजाम नहीं किया गया। विकलांग और बुजुर्ग 1 किलोमीटर पैदल चलकर वोट देने पहुंचे।
मंत्री मोहसिन रजा ने किया मतदान

उत्तर प्रदेश के मंत्री मोहसिन रजा ने अपने परिवार के साथ मतदान किया। वोट डालने के बाद उन्होंने कहा कि आज लोकतंत्र के महापर्व में उत्तर प्रदेश की 24 करोड़ जनता भाजपा के पक्ष में वोट कर रही है क्योंकि आज उत्तर प्रदेश सुरक्षित हाथों में है।
महंगाई और बेरोजगारी हो मुद्दा- अनुराग भदौरिया
लखनऊ पूर्वी विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी अनुराग भदौरिया ने कहा कि इस चुनाव में महंगाई और बेरोजगारी पर बातचीत होनी चाहिए। समाज को मिलजुलकर रहना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने चुनाव में अपनी जीत का दावा किया।
मतदाताओं की लगी लंबी कतार

सरोजनीनगर विधानसभा छेत्र के बरौली खलीलाबाद मतदान केंद्र में सुबह 7 बजे से लगी लम्बी कतार।
संयुक्ता भाटिया ने डाला वोट

कैंट क्षेत्र सिंगार नगर स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में महापौर संयुक्ता भाटिया ने अपने परिवार के साथ वोट डाला।
मायावती ने दिया वोट
लखनऊ में माल एवेन्यू स्थित पोलिंग बूथ पर मतदान देने बसपा सुप्रीमो मायावती पहुंचीं। सुबह 7 बजे से शुरू हुई वोटिंग में मायावती ने बिना किसी देरी के मतदान किया और जनता को सकारात्मक संदेश दिया।
ये विचारधारा की लड़ाई है- राजेश्वर सिंह
लखनऊ में सरोजनी नगर से भाजपा उम्मीदवार राजेश्वर सिंह ने कहा, इस विधानसभा के हर बूथ पर भाजपा जीतेगी। सबसे बड़ा मुद्दा राष्ट्रवाद का है ये विचारधारा की लड़ाई है, जो माफिया है। उन्हें जेल से चुनाव लड़वाया जा रहा है इसे जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। भारी संख्या में लोग घरों से निकलकर मतदान करें।
