अयोध्या: 1 अप्रैल से होगी गेहूं खरीद, डीएम ने क्रय एजेंसियों से मांगे प्रस्ताव
अयोध्या। जिले में किसानों को उनकी गेहूं की फसल का समर्थन मूल्य दिलाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है। 1 अप्रैल से अयोध्या जनपद में गेहूं की खरीद प्रारम्भ की जाएगी। सभी क्रय एजेंसियों से प्रस्ताव मांगे जा रहे हैं। किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य प्राप्त हो सके इसके …
अयोध्या। जिले में किसानों को उनकी गेहूं की फसल का समर्थन मूल्य दिलाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है। 1 अप्रैल से अयोध्या जनपद में गेहूं की खरीद प्रारम्भ की जाएगी। सभी क्रय एजेंसियों से प्रस्ताव मांगे जा रहे हैं।
किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य प्राप्त हो सके इसके लिए प्रदेश शासन की ओर से गेहूं का समर्थन मूल्य 2015 रुपए प्रति कुंतल घोषित कर दिया है। जिलाधिकारी नितीश कुमार ने गेहूं खरीद को प्रभावी बनाने के लिए अपर जिलाधिकारी वित्त व राजस्व महेन्द्र कुमार सिंह को गेहूं खरीद का प्रभारी बनाया है।
जिला विपणन अधिकारी अजित प्रताप सिंह ने बताया गेहूं खरीद करने के लिए क्रय एजेंसियों से क्रय केन्द्रों के प्रस्ताव मांगे गए हैं। अब तक एफसीआई की ओर से नवीन मंडी में एक गेहूं क्रय केन्द्र खोलने का प्रस्ताव दिया गया है। अन्य क्रय एजेंसियों से भी शीघ्र क्रय केन्द्रों के प्रस्ताव आएंगे।
उन्होंने बताया कि अभी जिले में क्रय किए गए धान को मिलों तक पहुंचाने व राइस मिलों से सीएमआर चावल को गोदाम तक पहुंचाने का काम जारी है। उन्होंने बताया कि जल्द ही सभी केंद्रों का निर्धारण कर दिया जाएगा।
पढ़ें- बरेली: स्कूल-कॉलेज में हिजाब और बुर्के पर लगे पाबंदी, यूनिफॉर्म कोड बनाने की मांग
