रामपुर: बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या पर हिन्दू संगठनों ने जताया रोष, हत्यारोपियों का पुतला फूंका
रामपुर/स्वार, अमृत विचार। कर्नाटक में हिजाब का विरोध करने पर हत्यारोपियों द्वारा बजरंग दल कार्यकर्ता हर्ष की हत्या के मामले में बजरंग दल के कार्यकताओं व विभिन्न संगठनो ने आरोपियों का पूतला फूंककर केन्द्रीय गृहमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा। राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में लिप्त संगठनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की …
रामपुर/स्वार, अमृत विचार। कर्नाटक में हिजाब का विरोध करने पर हत्यारोपियों द्वारा बजरंग दल कार्यकर्ता हर्ष की हत्या के मामले में बजरंग दल के कार्यकताओं व विभिन्न संगठनो ने आरोपियों का पूतला फूंककर केन्द्रीय गृहमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा। राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में लिप्त संगठनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
कर्नाटक के शिवमोगा आरोपियों द्वारा बजरंग दल कार्यकर्ता हर्ष की नृशंसता पूर्वक हत्या करने से हिन्दू संगठनों में उबाल आ गया है। बुधवार को बजरंग दल के कार्यकर्ता बिलासपुर तिराहा स्थित भाजपा नेता लक्ष्मीकांत सैनी के प्रतिष्ठान पर एकत्र हुए। नारेबाजी कर हत्यारोपियों का पूतला फूंका। इसके बाद केंद्रीय गृहमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार शरद कुमार को सौंपा।
जिसमे अवगत कराया कि हर्ष हत्याकांड की जांच केन्द्रीय एजेंसी से कराई जाए। हत्यारों ओर उनके आकाओं के नाम प्रकाश में आ सके। हत्या में शामिल सभी दोषियों को फांसी दी जाए। परिजनों को एक करोड़ रुपए की सहायता देने के साथ ही एक सरकारी नौकरी दी जाए।
संवेदनशील स्थानों पर रहने वाले कार्यकर्ताओं की जान माल की सुरक्षा की जाए। हत्यारों की आर्थिक मदद करने वाले राष्ट्र विरोधी गतिविधियों मे लिप्त संगठनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पूतला फूंकने वालों में जिला सह संयोजक अविनाश पटेल,बजरंग दल नगर संयोजक मुकुल प्रजापति, विश्व हिन्दू परिषद नगर अध्यक्ष सतेन्द्र कुमार कालिया,राजीव वर्मा,प्रशांत शर्मा,पंकज सैनी कृष्णलाल चन्द्रा, अजय राणा, प्रेम पाल सिंह, रामगोपाल आदि मौजूद रहे।
