बदायूं: 9 साल की बच्ची से 12 साल के लड़के ने किया दुष्कर्म! जब तक गांव वाले पहुंचे तब तक आरोपी फरार
बदायूं, अमृत विचार। यूपी बदायूं के वजीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में 9 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी लड़का भी महज 12 साल का ही बताया जा रहा है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक फरार है। पीड़िता की मां की तहरीर …
बदायूं, अमृत विचार। यूपी बदायूं के वजीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में 9 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी लड़का भी महज 12 साल का ही बताया जा रहा है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक फरार है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
आरोप है कि जंगल में किया दुष्कर्म
दरअसल, पीड़िता की मां के अनुसार आरोपी युवक ने जंगल मे घटना को अंजाम दिया। जब तक गांव वालों की इसकी सूचना मिली और गांव वाले मौके पर पहुंचे तब तक आरोपी फरार हो गया। पीड़िता की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने लड़की को मेडीकल परीक्षण कर लिया है। रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
