यूपी चुनाव 2022: सीएम योगी ने विपक्षी दलों पर बोला हमला, कहा- कांग्रेस को तो उसके नेता ही ले डूबेंगे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में आज जहां एक तरफ चौथे चरण का मतदान जारी है, तो वहीं दूसरी तरफ सभी सियासी दल पांचवें चरण में आने वाले जिलों को साधने में जुट गए है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज बुधवार को सुल्तनापुर जिले में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे …

सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में आज जहां एक तरफ चौथे चरण का मतदान जारी है, तो वहीं दूसरी तरफ सभी सियासी दल पांचवें चरण में आने वाले जिलों को साधने में जुट गए है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज बुधवार को सुल्तनापुर जिले में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा, कांग्रेस को तो उसके नेता ही ले डूबेंगे।

इस दौरान उन्होंने कहा कि सपा और बसपा जब भी सत्ता में आई, वह अपने साथ आतंकवाद और अपराध भी साथ लेकर आई है। सपा के समय प्रदेश में 700 देंगे हुए और बसपा के समय 364 दंगे हुए थे। सपा की पहली सरकार के समय दर्जनों आतंकी घटनाएं हुई थीं, जिसमें दर्जनों लोगों की मृत्यु हुई थी।

इतना ही नहीं इसके आगे सीएम योगी ने कहा, ‘रुझान बता रहे हैं कि सपा का सूपड़ा साफ हो रहा है। बसपा ने पिछली विधानसभा चुनाव में 19 सीटें पाई थीं, इस बार उनकी सीटें आधी हो जाएगी और कांग्रेस को तो उसके नेता ही ले डूबेंगे। एक मजबूत सरकार दमदार होती है।

यह भी पढ़ें:-मथुरा: फूलों की होली खेलने के बाद गुलाल तैयार करने में जुटीं महिला आश्रम सदन की माताएं

संबंधित समाचार