अयोध्या: अब बोर्ड परीक्षार्थी न हों परेशान, मनोवैज्ञानिक समिति करेगी समाधान, जानें कैसे?
अयोध्या। माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित बोर्ड परीक्षाओं में छात्रों की जिज्ञासाओं के निराकरण व सुझाव देने साथ ही उन्हें मनोवैज्ञानिक सलाह उपलब्ध कराने के लिए सात सदस्यीय जनपद स्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसके लिए राजकीय इंटर कॉलेज अयोध्या में एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। समिति के सदस्य सुबह 9 …
अयोध्या। माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित बोर्ड परीक्षाओं में छात्रों की जिज्ञासाओं के निराकरण व सुझाव देने साथ ही उन्हें मनोवैज्ञानिक सलाह उपलब्ध कराने के लिए सात सदस्यीय जनपद स्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसके लिए राजकीय इंटर कॉलेज अयोध्या में एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। समिति के सदस्य सुबह 9 बजे से लेकर शाम 3 बजे तक दूरभाष नंबर पर परीक्षार्थियों के प्रश्नों का उत्तर देंगे।
माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाओं की तिथि अभी घोषित नहीं हुई। संभावना है विधानसभा चुनाव बाद इसकी घोषणा की की जाए। इसको लेकर बोर्ड ने तैयारी शुरू कर दी है। छात्रों की विषय संबंधित जिज्ञासाओं का निराकरण के साथ-साथ उन्हें मनोवैज्ञानिक सलाह देने के लिए जनपद स्तरीय एक समिति का गठन कर दिया गया है। इस समिति में गणित, विज्ञान समेत अन्य कठिन विषयों के विशेषज्ञ अध्यापकों को रखा गया है।
इसके लिए राजकीय इंटर कॉलेज अयोध्या में एक कंट्रोल रूम बनाया गया है। ऑनलाइन परामर्श के लिए मोबाइल नम्बर भी जारी किए गए हैं। इन मोबाइल नंबर पर छात्र फोन कर किसी भी विषय या प्रश्न का उत्तर प्राप्त कर सकते हैं। समिति में दो मनोवैज्ञानिकों को भी शामिल किया गया है। जो छात्रों को परीक्षा की तैयारी से लेकर परीक्षा में तनाव से कैसे बचा जाए व अन्य जानकारी देकर उनका मानसिक तनाव दूर करेंगे।
समिति में शामिल मनोवैज्ञानिक
1-डॉ. जंगजीत, मनोवैज्ञानिक/ काउंसलर मंडलीय मनोवैज्ञानिक केंद्र अयोध्या 8707314362
2-डॉ. शैलेष, प्रवक्ता मनोविज्ञान, राजकीय इंटर कॉलेज 06388227942
3- मृत्युंजय सिंह, प्रवक्ता जीव विज्ञान मनोहर लाल इंटर कॉलेज 9455147513
4-अनिल शर्मा, प्रवक्ता रसायन विज्ञान राजकीय इंटर कॉलेज 9453093882 5-संध्या मेहरोत्रा प्रवक्ता गणित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अयोध्या 9415212027
6-नंदराम मौर्या प्रवक्ता भौतिक विज्ञान राजकीय इंटर कॉलेज 9453319678
हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के छात्र अपनी विषय संबंधित प्रश्नों का उत्तर संबंधित अध्यापक को फोन कर प्राप्त कर सकते हैं। समिति का नोडल अधिकारी राजकीय हाईस्कूल गढ़ा के प्रधानाध्यापक राजेश तिवारी को बनाया गया है…राकेश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक।
