बहराइच: 60 लाख की स्मैक के साथ नेपाली तस्कर गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। भारत नेपाल सीमा पर रात्रि गश्त के दौरान एसएसबी और पुलिस ने 60 लाख मूल्य स्मैक के साथ नेपाली तस्कर को पकड़ा है। स्मैक को सीज कर अभियुक्त को जेल भेज दिया है। विधान सभा चुनाव के मद्देनजर एसएसबी 42वीं वाहिनी के एएसआई गोपाल सिंह और पुलिस टीम के उप निरीक्षक रुदल बहादुर सिंह …

बहराइच। भारत नेपाल सीमा पर रात्रि गश्त के दौरान एसएसबी और पुलिस ने 60 लाख मूल्य स्मैक के साथ नेपाली तस्कर को पकड़ा है। स्मैक को सीज कर अभियुक्त को जेल भेज दिया है। विधान सभा चुनाव के मद्देनजर एसएसबी 42वीं वाहिनी के एएसआई गोपाल सिंह और पुलिस टीम के उप निरीक्षक रुदल बहादुर सिंह की अगुवाई में जवान रात्रि गश्त कर रहे थे। थानाध्यक्ष प्रमोद त्रिपाठी ने बताया कि सभी रूपईडीहा थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के निकट पहुंचे।

तभी रात्रि में सवा दस बजे एक नेपाली नागरिक दिखा। उसे रोक कर तलाशी ली गई तो उसके पास से स्मैक बरामद हुआ। थानाध्यक्ष ने बताया कि स्मैक मिलने पर नेपाली नागरिक को हिरासत में लेकर पूछतांछ शुरू की गई। उसने स्मैक बिक्री करने की बात कही। थानाध्यक्ष ने बताया कि उसके पास 104 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। स्मैक को सीज कर दिया गया है।

जबकि नेपाली तस्कर को जेल भेज दिया गया है। उसकी पहचान नेपाल के जिला कैलाली के वार्ड नंबर सात ग्राम सुखाड़ निवासी तिलक बम पुत्र मीन बहादुर बम के रूप में हुई है। रात्रि गश्त के दौरान पुलिस टीम के हेड कांस्टेबल महेश सिंह, वीरेंद्र गुप्ता और एसएसबी के जयप्रकाश, शारदा कुमारी, मनीषा बेन, रंजू कुमारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: अब बोर्ड परीक्षार्थी न हों परेशान, मनोवैज्ञानिक समिति करेगी समाधान, जानें कैसे?

संबंधित समाचार