गाजियाबाद: प्राइमरी स्कूल के कमरे के लिंटर की ऊंचाई बढ़ने पर हुआ विवाद, निर्माण कार्य रोका गया, फर्श पर बैठकर पढ़ रहे नौनिहाल
गाजियाबाद। जिले के कैला भट्ठा में प्राइमरी स्कूल में एक प्राइमरी स्कूल के बन रहे कमरे की ऊंचाई बढ़ाने को लेकर विवाद हो गया। स्कूल के कमरे के लिंटर की ऊंचाई बढाने पर स्थानीय शख्स ने आपत्ति जता दी और महापौर को शिकायत कर दी। जिसके बाद कमरे का निर्माण कार्य रुकवा दिया गया। जिसके …
गाजियाबाद। जिले के कैला भट्ठा में प्राइमरी स्कूल में एक प्राइमरी स्कूल के बन रहे कमरे की ऊंचाई बढ़ाने को लेकर विवाद हो गया। स्कूल के कमरे के लिंटर की ऊंचाई बढाने पर स्थानीय शख्स ने आपत्ति जता दी और महापौर को शिकायत कर दी। जिसके बाद कमरे का निर्माण कार्य रुकवा दिया गया। जिसके बाद से बच्चे लगातार स्कूल की गैलरी के फर्श में बैठकर पढ़ाई कर रहे हैं।
छोटे मासूम बच्चों को इस विवाद से सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि इस प्राइमरी स्कूल में पहले सिर्फ एक कमरा था जो कि काफी जर्जर हो गया था। इसके बाद यहां के पार्षद ने दो अन्य कमरों का निर्माण कार्य शुरू कराया था।
यहां के दोनों कमरों के लिंटर का काम पूरा हो चुका है। लेकिन लिंटर का लेवल ऊंचा होने से स्थानीय युवक ने नाराजगी जता दी और शिकायत कर दी जिसके बाद से एक महीने से कमरे का निर्माण रुका हुआ है। फिलहाल अभी इस विवाद पर किसी भी अधिकारी की सफाई सामने नहीं आई है।
यह भी पढ़ें: ICC T-20 Ranking : सूर्यकुमार यादव और वेंकटेश अय्यर ने लगाई लंबी छलांग, विराट कोहली-केएल राहुल टॉप 10 में बरकरार
