रामपुर : उधार के दो लाख रुपए मांगने पर युवक पर चाकू से हमला, चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर/स्वार, अमृत विचार। उधार के दो लाख रुपये मांगने पर दंबगों ने युवक से मारपीट करने के साथ ही चाकू मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। तहसील के गांव घोसीपुरा पट्टीकलां निवासी नईम अहमद से उत्तराखंड के थाना आईटीआई के गांव निवासी जमशेद आलम ने दो लाख …

रामपुर/स्वार, अमृत विचार। उधार के दो लाख रुपये मांगने पर दंबगों ने युवक से मारपीट करने के साथ ही चाकू मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। तहसील के गांव घोसीपुरा पट्टीकलां निवासी नईम अहमद से उत्तराखंड के थाना आईटीआई के गांव निवासी जमशेद आलम ने दो लाख रुपए उधार लिए थे।

जब उसने उससे उधार के पैसे मांगे तो टालमटोल शुरु कर दी जबकि उसे पैसे की सख्त जरूरत थी। जब पुन उधार के पैसे मांगे तो उसने अपने गांव के जीशान, इरफान व इमरान को बुला लिया। गाली गलौज शुरुकर दी, विरोध करने पर घर में घुसकर लाठी डंडो से मारपीट करने के साथ ही जमशेद आलम ने चाकू मारकर घायल कर दिया। घायल को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

संबंधित समाचार