पीएम मोदी ने सपा पर बोला हमला, कहा- पहले परिवारवादी टोलियां गरीबों का राशन लूटने में रहते थे शामिल
कौशांबी/प्रयागराज। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज बुधवार को यूपी में भाजपा की तरफ से चुनावी जनसभा करने पहुंचे हैं। पहले बाराबंकी और कौशांबी में जनता को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) की पूर्ववर्ती सरकारों पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि पहले की …
कौशांबी/प्रयागराज। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज बुधवार को यूपी में भाजपा की तरफ से चुनावी जनसभा करने पहुंचे हैं। पहले बाराबंकी और कौशांबी में जनता को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) की पूर्ववर्ती सरकारों पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि पहले की सरकारों में गरीब के लिए भेजा अनाज माफिया के पास पहुंच जाता था।
दुकान के सामने कब राशन बांटने की तारीख लिखी और कब राशन खत्म हो गया एक गरीब को पता ही नहीं चलता था। उनके मंत्री, सांसद, विधायक यह सारे परिवारवादी टोलियां गरीबों का राशन लूटने में शामिल रहते थे। इसके साथ ही पीएम मोदी ने ये भी दावा किया कि चौथे चरण में बीजेपी जीत का चौका मारने के लिए बढ़ रही है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कोरोना काल में आपने कुछ मौसमी नेताओं को देखा होगा। कोरोना आया तो गायब हो गए, कोरोना कंट्रोल हुआ तो फिर आ गए। चुनाव आया तो आ गए, चुनाव खत्म तो विदेश चलो। जब लोग महामारी में परेशान थे तो वह गायब थे। चुनाव आया तो घर से बाहर निकल आए हैं। ऐसे लोगों से सावधान रहें।
इससे पहले प्रधानमंत्री बाराबंकी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार लोगों को बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने का प्रोत्साहन दे रही है। पूर्वांचल एक्सप्रेस ऐसा ही एक प्रयास है और यह एक्सप्रेस-वे पूरे क्षेत्र में रोजगार, व्यापार, कारोबार को गति देने वाला है। मोदी ने विपक्षी दल सपा बसपा और कांग्रेस पर विकास कार्यों को भी धर्म और जाति के दायरे में समेटने का आरोप लगाया।
यह भी पढ़ें:-IND vs SL T20 : रविंद्र जडेजा की दो महीने बाद टीम इंडिया में वापसी, बताया- कैसे खुद को किया फिट
