सीतापुर: पुलिस ने सात सौ लीटर से अधिक अवैध शराब की बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। एसपी आरपी सिंह के निर्देश पर पुलिस ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से चेकिंग के दौरान 716 लीटर अवैध शराब व एक भट्ठी के साथ 22 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। थाना लहरपुर पुलिस ने 220 लीटर अवैध शराब व एक भट्ठी के साथ छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना कोतवाली …

सीतापुर। एसपी आरपी सिंह के निर्देश पर पुलिस ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से चेकिंग के दौरान 716 लीटर अवैध शराब व एक भट्ठी के साथ 22 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। थाना लहरपुर पुलिस ने 220 लीटर अवैध शराब व एक भट्ठी के साथ छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम ने 40 लीटर अवैध शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

थाना तंबौर पुलिस ने 80 लीटर अवैध शराब सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। थाना मछरेहटा पुलिस ने 80 लीटर अवैध शराब 01 अभियुक्त गिरफ्तार। थाना खैराबाद पुलिस ने 40 लीटर अवैध शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना रेउसा पुलिस टीम ने 80 लीटर अवैध शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार।

थाना सदरपुर पुलिस ने 50 लीटर अवैध शराब के साथ एक, थाना रामपुरकलां पुलिस ने 60 लीटर अवैध शराब के साथ दो, थाना थानगांव पुलिस टीम ने 40 लीटर अवैध शराब के साथ एक आरोपी काे गिरफ्तार किया है। थाना कमलापुर पुलिस ने 20 लीटर अवैध शराब व 30 पौव्वे (लगभग छह लीटर) के साथ दो आरोपी गिरफ्तार किए है।

यह भी पढ़ें:-अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में पहली बार हिंदी में होगी सर सैयद निबंध प्रतियोगिता

संबंधित समाचार