कमजोर मांग के कारण चांदी वायदा कीमतों में गिरावट
नई दिल्ली। कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया, जिससे वायदा कारोबार में बुधवार को चांदी की कीमत 370 रुपये की गिरावट के साथ 63,975 रुपये प्रति किलो रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के मार्च महीने में डिलिवरी वाले वायदा अनुबंध का भाव 370 रुपये यानी 0.58 …
नई दिल्ली। कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया, जिससे वायदा कारोबार में बुधवार को चांदी की कीमत 370 रुपये की गिरावट के साथ 63,975 रुपये प्रति किलो रह गई।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के मार्च महीने में डिलिवरी वाले वायदा अनुबंध का भाव 370 रुपये यानी 0.58 प्रतिशत गिरावट के साथ 63,975 रुपये प्रति किलो रह गया। इसमें 5,686 लॉट के लिये सौदे किये गये।
वैश्विक स्तर पर, न्यूयार्क में चांदी का भाव 0.68 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24.19 डॉलर प्रति औंस रह गया।
ये भी पढ़ें-
मीनाक्षी लेखी ने यूक्रेन संकट पर कहा- भारत नियम आधारित व्यवस्था में विश्वास करता है
