मधुबाला ने दिलकश अदाओं से दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध, देखें उनकी खूबसूरत तस्वीरें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड में मधुबाला को एक ऐसी अभिनेत्री के रूप में याद किया जाता है, जिन्होंने अपनी दिलकश अदाओं और दमदार अभिनय से लगभग चार दशक तक दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। मधुबाला मूल नाम ‘मुमताज बेगम देहलवी’ का जन्म दिल्ली में 14 फरवरी 1933 को हुआ था। उनके पिता अताउल्लाह खान रिक्शा चलाया करते थे। …

मुंबई। बॉलीवुड में मधुबाला को एक ऐसी अभिनेत्री के रूप में याद किया जाता है, जिन्होंने अपनी दिलकश अदाओं और दमदार अभिनय से लगभग चार दशक तक दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।

मधुबाला मूल नाम ‘मुमताज बेगम देहलवी’ का जन्म दिल्ली में 14 फरवरी 1933 को हुआ था। उनके पिता अताउल्लाह खान रिक्शा चलाया करते थे।

तभी उनकी मुलाकात एक नजूमी, भविष्यवक्ता, कश्मीर वाले बाबा से हुई जिन्होंने भविष्यवाणी की कि मधुबाला बड़ी होकर बहुत शोहरत पाएंगी। इस भविष्यवाणी को अताउल्लाह खान ने गंभीरता से लिया और वह मधुबाला को लेकर मुंबई आ गये।

Image

वर्ष 1942 में मधुबाला को बतौर बाल कलाकार ‘बेबी मुमताज’ के नाम से फिल्म ‘बसंत’ में काम करने का मौका मिला।

Image

बेबी मुमताज के सौंदर्य से अभिनेत्री देविका रानी काफी मुग्ध हुयी और उन्होंने उनका नाम ‘मधुबाला’ रख दिया।

Image

उन्होंने मधुबाला से बॉम्बे टॉकीज की फिल्म ‘ज्वार भाटा’ में दिलीप कुमार के साथ काम करने की पेशकश भी कर दी। लेकिन मधुबाला उस फिल्म में किसी कारण काम नहीं कर सकीं।

Image

 

‘ज्वारभाटा’ हिंदी की महत्वपूण फिल्मों में से एक है। इसी फिल्म से अभिनेता दिलीप कुमार ने अपने सिने करियर की शुरुआत की थी।

Image

मधुबाला को फिल्म अभिनेत्री के रूप में पहचान निर्माता निर्देक केदार शर्मा की वर्ष 1947 में प्रदर्शित फिल्म ‘नीलकमल’ से मिली। इस फिल्म में उनके अभिनेता थे ‘राजकपूर’।

Image

नील कमल बतौर अभिनेता राजकपूर की पहली फिल्म थी। भले हीं फिल्म नीलकमल सफल नहीं रही लेकिन इससे मधुबाला ने बतौर अभिनेत्री अपने सिने करियर की शुरुआत कर दी।

वर्ष 1949 तक मधुबाला की कई फिल्में प्रदर्शित हुईं लेकिन इनसे उन्हें कुछ खास फायदा नहीं हुआ।

संबंधित समाचार