UP Elections 2022: लखीमपुर खीरी की आठ सीटों पर 5 बजे तक 62.43 प्रतिशत हुआ मतदान
लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। लखीमपुर-खीरी की आठ विधानसभा सीटों पर शाम बजे तक 62.43 फीसदी मतदान हुआ। सुबह सात बजे छिटपुट अव्यवस्थाओं के बीच मतदान शुरु हुआ। तो कुछ बूथों से ईवीएम खराब होने की सूचना आती रही। लखीमपुर सदर विधानसभा सीट के कादीपुर बूथ पर किसी शरारती तत्व ने ईवीएम में लगे सपा के खाने …
लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। लखीमपुर-खीरी की आठ विधानसभा सीटों पर शाम बजे तक 62.43 फीसदी मतदान हुआ। सुबह सात बजे छिटपुट अव्यवस्थाओं के बीच मतदान शुरु हुआ। तो कुछ बूथों से ईवीएम खराब होने की सूचना आती रही। लखीमपुर सदर विधानसभा सीट के कादीपुर बूथ पर किसी शरारती तत्व ने ईवीएम में लगे सपा के खाने के सामने लगे बटन पर फेविक्विक डाल दिया, जिससे बटन चिपक गई। इसको लेकर करीब आधा घंटे तक बूथ पर हंगामा होता रहा और मतदान बंद रहा।
बाद में दूसरी ईवीएम लगाकर मतदान शुरू कराया गया। वहीं लखीमपुर सदर विधानसभा के फरधान स्थित बूथ संख्या 85 पर मॉकपाल के दौरान कोई भी बटन दबाने पर कमल की पर्ची निकल रही थी। इसको लेकर मतदान दो घंटे बाधित रहा। मामला सामने आने के बाद तहसीलदार सदर और सेक्टर मजिस्ट्रेट डॉ. राकेश वर्मा ने मौके पर पहुंचकर नई ईवीएम मशीन दी। इसके बाद 8.55 पर दोबारा मतदान शुरू हो सका।
शाम पांच बजे तक विधानसभा पलिया में 61.5, निघासन 62.5, गोला गोकर्णनाथ 62.47, श्रीनगर 60.8, धौरहरा, 62.4, लखीमपुर सदर 63.2, कस्ता 62.5 व मोहम्मदी 64 प्रतिशत मतदान हुआ। देर शाम तक बूथों पर मतदाताओं की लाइन रही। मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। मतदान स्थलों के बाहर भी भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
इसे भी पढ़ें-
UP Elections 2022: लखीमपुर खीरी में युवक ने EVM में डाला फेवीक्विक, काफी देर तक रुका मतदान
