यूपी चुनाव: अमित शाह और सीएम योगी बहराइच में कल करेंगे जनसभा को संबोधित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। बृहस्पतिवार को बहराइच और श्रावस्ती में मुख्यमंत्री सभा को सम्बोधित करेंगे। इसके अलावा कैसरगंज में गृह मंत्री पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी सभा में शामिल होंगे। बहराइच में पांचवें चरण में चुनाव के लिए मतदान होगा। इसके लिए विभिन्न पार्टी के नेताओं ने पूरी ताकत लगा दी है। बृहस्पतिवार को कैसरगंज के देवलखा …

बहराइच। बृहस्पतिवार को बहराइच और श्रावस्ती में मुख्यमंत्री सभा को सम्बोधित करेंगे। इसके अलावा कैसरगंज में गृह मंत्री पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी सभा में शामिल होंगे। बहराइच में पांचवें चरण में चुनाव के लिए मतदान होगा। इसके लिए विभिन्न पार्टी के नेताओं ने पूरी ताकत लगा दी है।

बृहस्पतिवार को कैसरगंज के देवलखा करीम बेहड मैदान में देश के गृह मंत्री अमित शाह सुबह 10 बजे सभा को सम्बोधित करेंगे। कार्यक्रम संयोजक और भाजयूमो मंडल अध्यक्ष मनीष प्रताप सिंह ने बताया कि सभी लोग बाइक से सुबह नौ बजे सोनारी चौराहा पहुंचेंगे। इसके बाद रैली स्थल जाया जाएगा।

यहां पर गृह मंत्री भाजपा प्रत्याशी गौरव वर्मा के लिए सभा को संबोधित करेंगे। वहीं 11 बजे के आसपास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महसी विधान सभा के राजा बौंडी में भाजपा प्रत्याशी सुरेश्वर सिंह के पक्ष में चुनावी सभा करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री श्रावस्ती जिले के भिनगा में चुनावी सभा को दोपहर बाद संबोधित करेंगे।

यह भी पढ़ें:-UP Elections 2022: लखीमपुर खीरी की आठ सीटों पर 5 बजे तक 62.43 प्रतिशत हुआ मतदान

संबंधित समाचार