बिजनौर : डंपर की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत, दूसरा घायल
बिजनौर /अफजलगढ़, अमृत विचार। हरिद्वार-काशीपुर हाइवे को पार कर रही एक बाइक में रेत से भरे डंपर ने टक्कर मार दी। इससेबाइक सवार एक छात्र की मौत हो गई, जबकि उसका साथ गंभीर रूप से घायल है। बताया गया कि दोनों कक्षा दस के विद्यार्थी हैं और ट्यूशन पढ़ने जा रहे थे। थाना क्षेत्र के …
बिजनौर /अफजलगढ़, अमृत विचार। हरिद्वार-काशीपुर हाइवे को पार कर रही एक बाइक में रेत से भरे डंपर ने टक्कर मार दी। इससेबाइक सवार एक छात्र की मौत हो गई, जबकि उसका साथ गंभीर रूप से घायल है। बताया गया कि दोनों कक्षा दस के विद्यार्थी हैं और ट्यूशन पढ़ने जा रहे थे।
थाना क्षेत्र के दल्लीवाला गांव निवासी पीयूष कुमार (17) पुत्र रामगोपाल बुधवार सुबह छह बजे अपने पड़ोसी साथी निक्की पुत्र चंद्रपाल सिंह के साथ बाइक से गांव भूतपुरी में ट्यूशन पड़ने जा रहे थे। उन्होंने रास्ते में पेट्रोल पंप से तेल डलवाया और सड़क पार करने लगे। बताया कि अफजलगढ़ कि ओर से आ रहे रेत से भरे डंपर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे पीयूष की मौके पर ही मौत हो गई और निक्की घायल हो गया।
सूचना मिलने पर थाना प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल को अस्पताल भिजवाया। इसके बाद मृतक के परिजनों को सूचना दी और शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। दूसरी ओर डपंर चालक मौके से फरार हो गया। थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
